scriptयह है दबंग गर्ल, लुटेरों को लाठी से पीट-पीटकर भगाया | The girl beat her looters and beat her | Patrika News
होशंगाबाद

यह है दबंग गर्ल, लुटेरों को लाठी से पीट-पीटकर भगाया

घर में घुसकर डाक्टर दंपति पर किया था हमला, बेटी ने देखा पिता का खून तो टूट पड़ी बदमाशों पर

होशंगाबादJun 03, 2018 / 12:16 am

बृजेश चौकसे

The girl beat her looters and beat her

यह है दबंग गर्ल, लुटेरों को लाठी से पीट-पीटकर भगाया

हरदा. जोशी कालोनी में एक डाक्टर के घर में शुक्रवार आधी रात को नकाबपोश लुटेरों ने धाावा बोला। बदमाशों ने शोर मचाने पर डंड से हमला कर डाक्टर दंपति को घायल कर दिया। पिता के सिर से खून बहता देख बेटी एक लुटेरे से भिड़ गई। उससे लाठी छीनकर उस पर टूट पड़ी। माता-पिता भी शोर मचाते हुए लुटेरों से भिड़ गए, इस कारण वह लूटपाट किए बिना ही भाग खड़े हुए। उनका एक साथी बाहर निगरानी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घायल डाक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को सुराग लग गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
घटना शुक्रवार की रात करीब पौने तीन बजे जोशी कालोनी में घटी। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग नाइक अपनी पत्नी डॉ. साधना और बेटी अंतरा के साथ रहते हैं। दो बदमाश खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे थे। उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पहले सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा फिर घर में तलाशी ले रहे थे। बैडरूम में आहट सुनकर अंतरा की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो डाक्टर दंपति भी जाग गए। बदमाशों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। पराग और साधना के सिर पर डंडा मारा। उनकी बेटी पर भी हमला किया। अंतरा एक लुटेरे से भिड़ गई, उससे डंडा छीन लिया। फिर पलटवार किया। डाक्टर ने भी एक बदमाश का पैर पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वे जिस खिड़की से आए थे, उसी से निकलकर भाग गए। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक साथी बाहर पहरेदारी कर रहा था। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश एक पर्स से कुछ नगदी ही ले जाने में सफल हुए। एएसपी हेमलता कुरील ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम और स्नीफर डॉग के माध्यम से सुराग जुटाए गए।
सुराग मिला
पुलिस ने शकूर कॉलोनी के एक आदतन अपराधी और उसके साथी को हिरासत में लिया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने दावा किया है कि तीनों बदमाशों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। अन्य चोरियों में भी उनका हाथ हो सकता है।

Home / Hoshangabad / यह है दबंग गर्ल, लुटेरों को लाठी से पीट-पीटकर भगाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो