scriptलॉकडाउन में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका | Tourism and hotel industry suffered major blow in lockdown | Patrika News
होशंगाबाद

लॉकडाउन में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

पचमढ़ी में कई दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट, मढ़ाई-चूरना में भी घटे पर्यटक

होशंगाबादApr 10, 2020 / 02:08 pm

poonam soni

लॉकडाउन में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

लॉकडाउन में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

अमित शर्मा/होशंगाबाद. कोरोना संकट के कारण देश-दुनिया आहत है। वहीं जिले के पर्यटन को इससे तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशन पचमढ़ी में ही होटल, रेस्टोरेंट में लॉकडाउन से अब तक २५ करोड़ का नुकसान हो गया है। कई दुकानदार पर्यटन के भरोसे जीवनयापन करते हैं। अब उनके सामने संकट है। पचमढ़ी में तो कई पांच सितारा होटलें भी हैं। होटल पचमढ़ी रीजेंसी के राकेश माहेश्वरी ने बताया कि पचमढ़ी में 100 से अधिक होटलें लॉकडाउन के पहले से बंद हैं। पिपरिया-मटकुली के आसपास 15-20 होटल बंद हैं। पचमढ़ी होटल संचालक रोहित माहेश्वरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पर्यटन को करोड़ों का नुकसान होगा।
दर्शनार्थियों के लिए बिना सेठानीघाट
होशंगाबाद में कम हुए दर्शनार्थी
होशंगाबाद में गर्मियों के दौरान प्रदेश से बाहर से नर्मदा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लॉकडाउन के बाद से यहां सन्नाटा पसरा है इससे यहां २ करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।

300 से अधिक जिप्सी बंद

एक करोड़ का नुकसान
मढ़ाई-चूरना में सफारी शुरू होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। सीजन में २० लाख का कारोबार होता है। एसटीआर संचालक एसके सिंह ने बताया कि मढ़ई में १ करोड़ का नुकसान हुआ है।
इनका कहना है…
पर्यटन के लिए सीजन का समय है, इस समय हजारों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक पचमढ़ी आते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण सब ठप है। पूरे सीजन में पर्यटन को करीब 25 करोड़ का नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
मुस्तान हुसैन, पूर्व अध्यक्ष पर्यटन मित्र

Home / Hoshangabad / लॉकडाउन में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो