होशंगाबाद में कम हुए दर्शनार्थी
होशंगाबाद में गर्मियों के दौरान प्रदेश से बाहर से नर्मदा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लॉकडाउन के बाद से यहां सन्नाटा पसरा है इससे यहां २ करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।
300 से अधिक जिप्सी बंद एक करोड़ का नुकसान
मढ़ाई-चूरना में सफारी शुरू होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। सीजन में २० लाख का कारोबार होता है। एसटीआर संचालक एसके सिंह ने बताया कि मढ़ई में १ करोड़ का नुकसान हुआ है।
पर्यटन के लिए सीजन का समय है, इस समय हजारों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक पचमढ़ी आते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण सब ठप है। पूरे सीजन में पर्यटन को करीब 25 करोड़ का नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
मुस्तान हुसैन, पूर्व अध्यक्ष पर्यटन मित्र