scriptJanmashtami 2019: वृंदावन की तर्ज पर नर्मदा नगरी में सजा मटकी, बंशी, मोर पंख से कान्हा का मंदिर | Vrandavan ki tarah narmada nagri me manai janmastami | Patrika News
होशंगाबाद

Janmashtami 2019: वृंदावन की तर्ज पर नर्मदा नगरी में सजा मटकी, बंशी, मोर पंख से कान्हा का मंदिर

आज गूंजेगा नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की होगा दत्त भोजन

होशंगाबादAug 23, 2019 / 03:45 pm

poonam soni

Janmashtami 2019: वृंदावन की तर्ज पर नर्मदा नगरी में सजा मटकी, बंशी, मोर पंख से कान्हा का मंदिर

Janmashtami 2019: वृंदावन की तर्ज पर नर्मदा नगरी में सजा मटकी, बंशी, मोर पंख से कान्हा का मंदिर,Janmashtami 2019: वृंदावन की तर्ज पर नर्मदा नगरी में सजा मटकी, बंशी, मोर पंख से कान्हा का मंदिर

होशंगाबाद। मथुरा के श्री बांके बिहारी वृन्दावन की जैसी जन्माष्टमी का नजारा इस बार नर्मदानगरी में भी दिखेगा। सेठानीघाट स्थित बांके बिहारी मंदिर में आज जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आचार्य सोमेश परसाई के अनुसार रोहिणी नक्षत्र रात्री 1.40 बजे से शुरू हो रहा है। इसी दिन भगवान का जन्मोत्सव मनाना श्रेष्ठ है। 24 अगस्त को वैष्णव संप्रदाय के दीक्षा प्राप्त लोगों के साथ सन्यासी यह पर्व मनाएंगे। शहर के बांके बिहारी मंदिर, जगदीश मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी मनेगी। इसके लिए बांके बिहारी मंदिर को मटकी, बंशी, मोरपंख की थीम पर सजाया गया है। रात्रि 10 बजे बांसुरी वादन संघ होगा। १२ बजे आरती, अभिषेक, 24 की सुबह 7 बजे नंदोत्सव बधाईयां, गायन किया जाएगा।
भक्तों को दत्त भोजन

बांके बिहारी मंदिर समिति सदस्यों ने बताया कि माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में भक्तों को दत्त भोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया भंडारे को वृदांवन की भाषा में दत्त भोजन कहा जाता है।
प्रतिभा सम्मान समारोह आज :

यादव यदुवंशी समाज सेवा समिति की ओर से सेठानीघाट स्थित राध-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित जाएगा। इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं शासकीय सेवानिवृत्त लोगों का सम्मान किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष लखनालाल यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह ०९ बजे गायत्री मंदिर बाबई से भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकालकर आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। राधा-कृष्ण मंदिर समिति अध्यक्ष रामकिशोर यादव ने बताया कि रात्रि 12 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, अभिषेक एवं महाआरती व प्रसाद वितरण होगा।
शैक्षणिक संस्थाओं में राधा-कृष्ण बन थिरके नन्हे-मुन्ने
होशंगाबाद. रसूलिया स्थित पाणिनि ज्ञानपीठ इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी मनाई गई। विद्यालय की उप प्राचार्य प्रतिक्षा पांडे ने बताया कि नन्हे-मुन्ने बच्चे रंगीन व आकर्षक परिधानों में राधा-कृष्ण बनकर आए थे। विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए प्रतियोगिता की गई। जिसमें फैंसी डे्रस, ड्राइंग मेकिंग, मटकी फोड़, नृत्य व भजन श्लोक पाठ प्रतियाोगिता हुई।
द चैम्स फन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस दिन बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। शाला प्रांगण में ब्रज की नगरी बसाई गई, जिसमें बच्चों ने मनभावन फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी। साथ ही अपने घरों से रंगबिरंगी मटकी सजाकर लाए। प्राचार्य प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने बच्चों को कृष्ण जन्म के साथ उसका महत्व बताया। इस दौरान प्राचार्य श्वेता ने शिक्षकों का कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे कृष्ण गोपालों ने राधा संग नृत्य प्रस्तुत किया। विविध वेशभूषा प्रतियोगिता में नर्सरी के दैविक सिंह तोमर प्रथम व रूशिका व जान्हवी कटारे द्वितीय। केजी वन से दैविक जैतपुरिया एवं सुरभी उपाध्याय को प्रथम एवं अर्थव और असद शेख को दूसरा, के.जी टू से हिंमाशु सैनी एवं अनवि जैन को प्रथम व अर्नव राठौर को द्वितीय स्थान मिला। श्वेता शक्ला, शचि बालापुरे, पूजा चौकसे, श्वेता पगारे, मंजु ने बधाईयां दी।
स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों ने कृष्ण की झांकियां गोवर्धन पर्वत का प्रसंग नाटक के माध्यम से झांकी बनाकर प्रस्तुत किया व मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि समाजसेविका नीरजा फौजदार, दिव्यानी सगोरिया व डॉयरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी, प्राचार्य मोना चटर्जी, जूही चटर्जी, उपप्राचार्य लक्ष्मी पलोहिया रहीं। इस अवसर पर शिक्षिका स्नेहा शर्मा, प्राची शर्मा, बरखा पटेल, नीता रीझारिया, सरिता धवड मौजूद रहे।
Janmashtami 2019: वृंदावन की तर्ज पर नर्मदा नगरी में सजा मटकी, बंशी, मोर पंख से कान्हा का मंदिर

Home / Hoshangabad / Janmashtami 2019: वृंदावन की तर्ज पर नर्मदा नगरी में सजा मटकी, बंशी, मोर पंख से कान्हा का मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो