scriptनौतपा के आखिरी दिन मौसम बदली करवट, चालीस किमी की रफ्तार से चली आंधी | Weather change on the last day of the nautapa | Patrika News
होशंगाबाद

नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदली करवट, चालीस किमी की रफ्तार से चली आंधी

शाम चार बजे तक सूरज ने तपाया

होशंगाबादJun 03, 2019 / 01:38 pm

poonam soni

monsoon

नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदली करवट, चालीस किमी की रफ्तार से चली आंधी

होशंगाबाद. नवतपा के आखिरी दिन रविवार को शाम 4 बजे से मौसम ने अचानक ही करवट बदली। दिन में आसमान से सूरज ने आग उगली जिससे तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। शाम होते ही आसमान पर बादलों का जमावड़ा होने लगा और कुछ ही समय में चालीस किमी की रफ्तार तेज हवा चलने लगी। मौसम की स्थानीय स्तर पर हुए इस बदलाव के कारण होशंगाबाद और सिवनी बनापुरा में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा के कारण गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग अब आने वाले दिनों में इसी तरह की एक्टिविटी होते रहने की बात कह रहा है।
तेज हवा और बंूदाबांदी

मौसम विशेषज्ञ डीएस गौर का कहना है कि रविवार शाम को तेज हवा और बंूदाबांदी होने का मुख्य कारण लोकल एक्टिविटी रहा। इसे प्री मानसून एक्टिविटी की श्रेणी में रखा जाता है। अब इस तरह की एक्टिविटी होती रहेगी क्योंकि मानसून निकट आ रहा है। नमी वाली हवा चलने से तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी।
चली धूल भरी आंधी
1रविवार शाम को मौसम में लोकल एक्टिविटी के कारण तेज हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति करीबन 40 किमी प्रति घंटे की थी। करीब 10 मिनट तक चली इस तेज आंधी के कारण सड़कों पर जहां लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई वहीं लोगों के मकान और दुकानों में सड़क की धूल और कचरा घुसना भी दिक्कत का कारण बना।
44.1 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को मौसम विभाग ने 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। रविवार को वहीं तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान बढऩे से लोग दिन में गर्मी और उमस से बेहाल रहे।

Home / Hoshangabad / नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदली करवट, चालीस किमी की रफ्तार से चली आंधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो