scriptरोज सुबह 45 मिनीट ये काम करने से दूर भाग जाएंगी बीमारी | World Walking Day today special news | Patrika News
होशंगाबाद

रोज सुबह 45 मिनीट ये काम करने से दूर भाग जाएंगी बीमारी

यह होते हैं फायदे

होशंगाबादApr 03, 2019 / 02:14 pm

poonam soni

walk

रोज सुबह 45 मिनीट ये काम करने से दूर भाग जाएंगी बीमारी

होशंगाबाद. आज वल्र्ड वॉकिंग-डे है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यस्त है। यदि आप इस व्यस्ता के बीच सुबह केवल 45 मिनिट अपने लिए निकालते हैं तो जीवन भर स्वस्थ्य रह सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि प्रतिदिन सुबह 45 मिनीट घूमना और कम से कम 5 दिनों तक लगातार घूमने से फ्रेस महसूस करते है। इससे बीपी, शुगर, डिप्रेशन, गैस कंट्रोलिंग, मोटापा जैसी बीमारी दूर रहती हैं।
डॉ. सुनील जैन ने बताया कि काफी समय उपचार कराने वाले मरीजों को वॉक करने की सलाह दी जाती है। इससे डिप्रेशन और बीपी, शुगर के पैसेंट बहुत जल्दी ठीक हुए हैं।
यह होते हैं फायदे
पूरे शरीर की होती है कसरत।
शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है।
डिप्रेशन व चिड़चिड़ापन कम होता है।
दिल की बीमारियां और स्ट्रोक (लकवा) का खतरा कम होता है।
दिमाग चुस्त-दुरुस्त होता है।
शरीर रिलैक्स होता है और अच्छा महसूस होता है।
फैट घटने से वजन कम करने या मेनटेन करने में मदद मिलती है।
आर्थराइटिस की आशंका घटती है।
ब्लड-प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल घटता है।
हड्डियां मजबूत होती हैं, ऑस्टियोपॉरोसिस का खतरा कम होता है।
शरीर का लचीलापन बढऩे से चोटों की आशंका कम होती है।
1. बीपी के मरीजों को ध्यान रखना चाहिए कि बीपी कम या ज्यादा तो नहीं है। यदि ऐसा है तो पैदल चलने में खतरा बढ़ाता है।
2. सीने में दर्द, घबराहट, सांस फूलती है या कंधों की तरफ दर्द होता है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही पैदल चलें।
3. शुगर के मरीज 500 से ऊपर होने और न्योरोपैथी की स्थिति में पैदल न चलें।
वॉक और नियमित व्यायाम से बीपी, शुगर के मरीज ठीक हुए हैं। इसलिए दिनचर्या में वॉकिग को शामिल करना चाहिए। साथ ही बच्चों के लिए भी जरूरी है। मोबाइल से ज्यादा उन्हे बाहर खेलने और व्यायाम करना चाहिए। ताकि आने वाले समय मेें कोई बीमारी न हो।
डॉ. सुनील जैन, हार्डस्पेसलिस्ट

Home / Hoshangabad / रोज सुबह 45 मिनीट ये काम करने से दूर भाग जाएंगी बीमारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो