scriptटैंकर फटा और पानी की तरह बह गई 50,000 लीटर Red Wine, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप ! | 50000 Litres Of Red Wine Explodes From Winery Tank, watch video | Patrika News
हॉट ऑन वेब

टैंकर फटा और पानी की तरह बह गई 50,000 लीटर Red Wine, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप !

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेड वाइन (Red Wine) का टैंकर फट गया है और उससे करीब 50 हजार लीटर रेड वाइन पानी की तरह बह गई
 

Sep 27, 2020 / 10:28 am

Vivhav Shukla

50000 Litres Of Red Wine Explodes From Winery Tank, watch video

50000 Litres Of Red Wine Explodes From Winery Tank, watch video

नई दिल्ली। रेड वाइन (Red Wine) इतनी महंगी होती है कि हर कोई चाह कर भी इसका सेवन नहीं कर पाता। ये उसी के नसीब में होती है जिसके पास ढेर सारा पैसा होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेड वाइन पानी की तरह बहती नजर आ रही है। नज़ारा देख कर ऐसा लग रहा है मानो ये कोई रेड वाइन की छोटी नदी हो।

धोकर दोबारा बेचे जाने वाले थे साढ़े तीन लाख Condom, पुलिस ने छापा मार सील की फैक्ट्री !

बहते रेड वाइन के इस वीडियो को Radio Albacete नाम के शख्स ने ट्विटर पर साझा किया गया है। Albacete के मुताबिक ये वीडियो यह स्पेन शहर का है। यहां एक गोदाम में रखा रेड वाइन का टैंकर फट गया था, जिसकी वजह से पूरी 50 हजार लीटर रेड वाइन पानी की तरह बह गई।

पहले देखें वीडियो

https://twitter.com/RadioAlbacete/status/1309430714627223553?ref_src=twsrc%5Etfw

वीडियो में दिख रहा है कि रेड वाइन का टैंकर फट हुआ है और उसमें से रेड वाइन की मोटी धार निकल रही है। धार इतनी तेज है कि उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कोई छोटी नदी बह रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि रेड वाइन नीचे पानी की तरह फैल रही है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। महज 49 सेकंड के इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग मजेदार मीम्स भी बना रहे हैं।

बता दें खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को केवल ट्वीटर पर 82.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 48.4 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। 17 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है।

 

Home / Hot On Web / टैंकर फटा और पानी की तरह बह गई 50,000 लीटर Red Wine, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो