scriptसमंदर किनारे 75 फीट लंबी ब्लू व्हेल को देख लोगों के उड़े होश, वायरल हुआ वीडियो | 75 Feet Giant Blue Whale DeadBody Found In Indonesia Beach,Video Viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

समंदर किनारे 75 फीट लंबी ब्लू व्हेल को देख लोगों के उड़े होश, वायरल हुआ वीडियो

75 Feet Blue Whale Found : इंडोनेशिया में समुद्र के किनारे मृत अवस्था में मिली ब्लू व्हेल
विशालकाय समुद्री जीव की मौत का नहीं चला अभी तक पता, हो रही जांच

Jul 25, 2020 / 10:13 am

Soma Roy

whale1.jpg

75 Feet Blue Whale Found

नई दिल्ली। ब्लू व्हेल (Blue Whale) के किस्से तो अक्सर आपने खूब सुने होंगे। इनके विशालकाय आकार (Giant Creature) की वजह से ये काफी चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 75 मीटर बड़े व्हेल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये समुद्री जीव इंडोनेशिया (Indonesia) के समुद्री तट पर पाई गई। इतने बड़े आकार के जीव को यूं अचानक देख लोगों के होश उड़ गए। बाद में जांच की गई तो व्हेल मरी हुई पाई गई।
https://twitter.com/AFP/status/1286108249821831173?ref_src=twsrc%5Etfw
बताया जाता है कि यह नीली व्हेल इंडोनेशिया के नुन्हिला में ना बाटू कपाला बीच पर मृत पाई गई। समुद्र किनारे बहकर आए इस विशालकाय जीव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस बारे में स्थानीय संरक्षण अधिकारी का कहना है,’ऐसा लगता है कि यह जीव यहां नहीं मरा है और इसकी मौत काफी समय पहले हुई होगी।’ मामले की जांच की जा रही है। लोगों ने ब्लू व्हेल की मौत पर दुख जताया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस समुद्री जीव के मौत पर दुख जताया है।
एक्पर्ट्स इस बात का पता लगाने की कोशिश कर कि ब्लू व्हेल की मौत कैसे हुई। हालांकि वे जीव की बॉडी की जांच करते इससे पहले ही वह समुद्र की लहरों में दोबारा बह गई। मालूम हो कि अक्टूबर में भी कुपांग के पास 7 व्हेल मृत पाए गई थीं। रहस्यात्मक तरीके से हुई विशालकाय जीवों की मौत ने सबको हैरान कर दिया था।

Home / Hot On Web / समंदर किनारे 75 फीट लंबी ब्लू व्हेल को देख लोगों के उड़े होश, वायरल हुआ वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो