script90% लड़कियां ज्यादा हाइट वाले लड़कों से करना चाहती हैं शादी, स्टडी में हुआ खुलासा | 90 percent girls like to marry with taller boy,university study claims | Patrika News
हॉट ऑन वेब

90% लड़कियां ज्यादा हाइट वाले लड़कों से करना चाहती हैं शादी, स्टडी में हुआ खुलासा

Taller boys attract girls : लुक्स के अलावा लड़कों का नेचर करता है मैटर, दयालु लड़कों से जल्दी इंप्रेस होती हैं लड़कियां
कई फीमेल्स पार्टनर चुनते समय पैसों को देती हैं तवज्जो

नई दिल्लीDec 03, 2020 / 05:54 pm

Soma Roy

girls1.jpeg

Taller boys attract girls

नई दिल्ली। वैसे तो परफेक्ट कपल सिर्फ लुक्स से नहीं बल्कि उनके स्वभाव से बनते हैं। इसके बावजूद लड़कियां पार्टनर चुनते समय उनकी हाइट और पर्सनाल्टी को भी देखती हैं। इसी के चलते एक स्टडी भी की गई। जिसमें पता चला कि करीब 90 प्रतिशत लड़कियां खुद से ज्यादा हाइट वाले लड़कों को पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। ऐसे लड़कों को देख लड़कियां जल्दी इंप्रेस होती हैं।
इस बात का खुलासा जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ जोटिंगेन और फिमेल हेल्थ एप क्लू द्वारा की गई स्टडी में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर लड़कियां एवं महिलाएं अपने लिए पार्टनर चुनते समय अच्छी हाइट वाले लड़कों को तरजीह देती हैं। उन्हें लगता है कि वो ऐसे लड़कों के साथ सुरक्षित महसूस करेंगी। साथ ही उनके साथ ट्यनिंग बेहतर रहेगी। इसके अलावा लड़कियां उनका नेचर भी देखती हैं। वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर दयालू हो जिससे उनके साथ एडजस्ट करना आसान होगा। साथ ही ऐसे लड़के उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
ये क्वालिटी भी रखती हैं मायने
स्टडी के मुताबिक 72% लड़कियां ऐसा पार्टनर तलाश करती हैं जो उदार स्वभाव का हो। वहीं 60% महिलाएं ऐसे लड़कों से शादी करना चाहती हैं जिनके पास पास पैसों की कमी न हो। जिससे उन्हें शादी के बाद आर्थिक रूप से किसी तरह का कोई समझौता न करना पड़े। इसके अलावा 25% लड़कियों के लिए लड़कों का धर्म बेहद मायने रखता है। वे इसी आधार पर लड़कों का चुनाव करती हैं।
180 देशों के लोगों को किया गया शामिल
यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए इस स्टडी के लिए एक सर्वे कराया गया। जिसमें 180 देशों के करीब 64,000 लोगों को शामिल किया गया। इनमें से 40,600 लड़कियों की उम्र 18 से 24 के बीच थी। वहीं दूसरे एज ग्रुप में 25-29 साल के कपल्स को शामिल किया गया। इस रिसर्च में शामिल होने वाले 3,800 कपल्स ऐसे थे जिनकी उम्र 40 से ज्यादा थी।

Home / Hot On Web / 90% लड़कियां ज्यादा हाइट वाले लड़कों से करना चाहती हैं शादी, स्टडी में हुआ खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो