scriptरात दिन जागता रहता है 17 साल का ये शख्स, सोना है मना | A 17 Years old boy Have Rare disease, in which he Can not Sleep | Patrika News

रात दिन जागता रहता है 17 साल का ये शख्स, सोना है मना

locationनई दिल्लीPublished: Jan 05, 2020 03:52:24 pm

Submitted by:

Soma Roy

Sleeping disorder disease : कंजेनिटल सेंट्रल हाइपोवेंटिलेशन सिंड्रोम बीमारी में व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र नहीं करते हैं काम

Sleeping disorder disease

Sleeping disorder disease

नई दिल्ली। यूं तो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना सात से आठ घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। मगर दुनिया में एक ऐसा भी शख्स है जिसके लिए आंखे बंद करना एक सजा है। क्योंकि उसके सोते ही वो हमेशा के लिए मौत की आगोश में जला जाएगा।
धारी देवी के दर्शन के बिना अधूरी रहती है ब्रदीनाथ की यात्रा

दरअसल 17 वर्षीय इस शख्स को एक गंभीर बीमारी (rare disease) है। जिसका नाम कंजेनिटल सेंट्रल हाइपोवेंटिलेशन सिंड्रोम है। इस रोग में व्यक्ति की तंत्रिका तंत्र ठीक से काम नहीं करते हैं। जिससे व्यक्ति के मस्तिष्क और शरीर का तालमेल नहीं बैठ पाता है। ऐसे में अगर व्यक्ति सोता है तो वह हमेशा के लिए मौत (death) की नींद सो जाएगा।
disorder.jpeg
इस बीमारी से जूझ रहे हैं लोग आम लोगों की तरह किसी भी समय सो नहीं सकते हैं। इन्हें सोने के लिए एक मशीन की मदद लेनी पड़ती है। जिसके जरिए सोते समय उनकी सांसें चलती रहती हैं। मशीन में टाइमर भी लगा होता है। जिससे तय समय सीमा पूरी होते ही अलार्म बज जाता है। जिससे दिमाग को नींद से जागने का संकेत मिलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो