हॉट ऑन वेब

45 साल की विधवा मां के लिए बेटा तलाश रहा दूल्हा, होने वाले पापा के लिए रखी ये शर्तें

Groom search for mother : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का रहने वाला है गौरव
बेटे ने अपनी मां के लिए आत्मनिर्भर वर के आवेदन मांगे हैं

Nov 14, 2019 / 12:14 pm

Soma Roy

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस दौर में हर चीज आनलाइन है। इसी का उपयोग एक लड़के ने अपनी विधवा मां के दूल्हा ढूंढ़ने के लिए भी किया। उसने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उसने एक योग्य वर की इच्छा जताई। साथ ही अपने होने वाले पिता के लिए कुछ शर्तें रखीं। लड़के का नाम गौरव अधिकारी है।
धोनी की डांट से बीच मैदान रोने लगे थे दीपक चाहर, आज भी याद करके लगता है डर

गौरव पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के फ्रेंच कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी मां 45 साल की है। पांच साल पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में मां को जीवन अकेले न गुजारना पड़े, इसलिए गौरव उनके लिए एक योग्य वर तलाश रहे हैं। गौरव ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी मां 5 साल से घर में अकेली रहती हैं। वह उनकी इकलौती संतान हैं। चूंकि वह नौकरी के लिए सुबह घर से निकलते हैं तो रात को ही लौट पाते हैं। मां अकेली पड़ जाती है। मैं अपनी मां के लिए एक साथी चाहता हूं।’
गौरव ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उनकी मां को किताबें पढ़ने और गानें सुनने का शौक है। मगर ये चीजें लाइफ पार्टनर की जगह नहीं ले सकते। ऐसे में वे एक अच्छे साथी की तलाश कर रहे हैं। गौरव ने यह भी लिखा कि उनके पिता बनने के लिए भावी वर को आत्मनिर्भर होना चाहिए। अपने मां के प्रति समर्पण की इस भावना को लोगों ने खूब सराहा है। इस पोस्ट को अब तक 3400 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।

Home / Hot On Web / 45 साल की विधवा मां के लिए बेटा तलाश रहा दूल्हा, होने वाले पापा के लिए रखी ये शर्तें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.