16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाह! 2 लोगों की आबादी वाला शहर फिर भी होता है Corona के नियमों का सख्त पालन

इटली के नोर्टोस्के (Nortosce) में महज दो लोग रहते हैं लेकिन इसके बाद भी ये दोनों लोग कोरोना (Corona) के नियमों का सख्त पालन होता है।
2 min read
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Oct 20, 2020

a_town_in_italy_has_only_two_residents_but_they_are_following.jpg

A town in Italy has only two residents but they are following

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। 4.04 करोड़ से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 11.2 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन अब भी कई जगह ऐसी है जहां के लोग कोरोना को लेकर उतनी गंभीरता नहीं दिखा रहे। ऐसे लोगों को इटली के नोर्टोस्के (Nortosce) में रहने वाले जियोवनी कैरिली (82) और जियाम्पियरो नोबिली (74) (Giovanni Carilli and Giampiero Nobili )से सबक लेने की जरूरत है।

बेटों ने रोटी देनी बंद की तो खुद दूसरों का पेट भरने लगीं 'रोटी वाली अम्मा', अब है मदद की जरूरत

दो लोगों का कस्बा

दरअसल, नोर्टोस्के एक ऐसा कस्बा है जहां केवल यही दोनो रहते हैं लेकिन इसके बाद भी ये दोनो लोग कोरोना के सभी नियमों का सख्ती से पालन करते हैं। पेरुजा प्रांत के उम्ब्रिया में स्थित राज्य में मौजूद इस कस्बे में केवल यही दोनों रहते हैं। इनके अलावा यहां पर कोई नहीं है लेकिन दोनो सेवानिवृत्त बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए कोरोना के नियमों का पालन कर रहे हैं। कोरोना काल में ये दोनों शहर के कहीं भी बाहर नहीं गए।

बच्‍चों को कुश्‍ती सिखाने के लिए शख्स ने गिरवी रखा खेत, पैसे उधार मांग बना दिया अखाड़ा

अकेले में भी लगाते हैं मास्क

बता दें दो लोगों की आबादी ये शहर टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। ये शहर लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जहां तक पहुंचना और वहां से वापस लौटना काफी मुश्किल होता है। यहां रहने वाले कैरिली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम दोनों को कोरोना से मौत का डर है। वायरस की वजह से अगर मैं बीमार पड़ता हूं तो मेरा ख्याल रखना वाला कोई नहीं है। ऐसे में मैं हमेशा मास्क लगा कर रखता हूं।

बिस्किट चखकर एक महीने में कमा सकते हैं 3 लाख रुपए, इस कंपनी ने निकाली अनोखी जॉब