scriptHoroscope Today 01 December 2020 : आज का दिन आपके लिए लाया है कुछ खास, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मंगलवार? | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 01 December2020 | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Horoscope Today 01 December 2020 : आज का दिन आपके लिए लाया है कुछ खास, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मंगलवार?

आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 04:51 PM तक फिर द्वितीया…

भोपालNov 30, 2020 / 02:28 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 01 December2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 01 December2020

आज साल 2020 के दिसंबर माह का पहला दिन यानि 01 दिसंबर को मंगलवार tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम का माना गया है। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन की कारक देव हनुमान जी हैं। जबकि इस दिन शक्ति की देवी मां दूर्गा की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today’s Special 01 December 2020…
आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( 04:51 PM तक फिर द्वितीया) व दिन मंगलवार ( 01 December 2020, tuesday ) का है। इस दिन रोहणी नक्षत्र ( 08:31 AM तक फिर मृगशिरा ) रहेगा।

01 दिसंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:26 AM से 12:08 PM
: अमृत काल : 01:04 AM, दिसंबर 02 से 02:48 AM, दिसंबर 02
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं

01 दिसंबर का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 07:09:38 से 07:52:20 तक
: राहुकाल – 14:27:17 से 15:47:20 तक

जानिए आज 01 दिसंबर राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 01 December 2020, tuesday…

1. मेष राशि –
नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के चलते भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए नकारात्मक सोच को दूर करें। पारिवारिक माहोौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

2. वृषभ राशि –
क्रोध की अधिकता के बीच कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

3. मिथुन राशि –
व्यवसाय में उन्नति के साथ ही भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार के बावजूद अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि –
आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे। वहीं विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति की संभावना के बीच अपनी संतान से विवाद हो सकता है।

5. सिंह राशि –
अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग के बीच आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने मन की बात हर किसी को न बताएं। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

6. कन्या राशि –
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

7. तुला राशि –
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा।

8. वृश्चिक राशि –
जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता कुछ संबंधों को कमजोर कर देगी। आप जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं, उचित होगा सहने की शक्ति रखते हुए स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

9. धनु राशि –
उचित होगा समय के साथ स्वयं को भी बदलते हुए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

10. मकर राशि –
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से सम्बन्ध बनेंगे।

11. कुम्भ राशि –
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

12. मीन राशि –
राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। अपनों से धोखा मिलने की संभावना के बीच पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

Home / Hot On Web / Horoscope Today 01 December 2020 : आज का दिन आपके लिए लाया है कुछ खास, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मंगलवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो