हॉट ऑन वेब

सोशल मीडिया पर आप ने जोरदार ढंग से मनाया जीत का जश्न , शेयर किए कई मजेदार मीम्स

आप ( AAP ) के ट्विटर हैंडल पर कई मजेदार मीम्स ( Memes ) शेयर किए गए। इन मीम्स को लोगों ने खूब पसंद किया और इन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

Feb 12, 2020 / 11:08 am

Piyush Jayjan

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) की आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। आप ने साल 2015 की तरह ही इस बार फिर से 60 से अधिक सीटों पर अपना कब्जा जमाया।

चुनाव में मिली प्रचंड जीत के साथ ही बीजेपी ( BJP ) को मुंह की खानी पड़ी। चुनाव से पहले बीजेपी के नेता दिल्ली में 48 जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाने के दांवे ठोंक रहे थे। लेकिन बीजेपी के तमाम नेताओं के दावे आम आदमी पार्टी के स्थानीय मुद्दों के आगे हवा हो गए।

 

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1227177883413680129?ref_src=twsrc%5Etfw

बीजेपी ( BJP ) को केवल 8 सीटों पर ही जीत नसीब हुई। इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। पार्टी केवल अपने कार्यालय ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया ( Social Media ) पर भी अपनी जीत का जश्न जोरदार ढंग से मना रही है।

सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स ( Memes ) शेयर किए जा रहे है। आप के ट्विटर हैंडल पर सबसे पहला मीम, ”हम जीत गए” हैं। इस पोस्ट पर कई लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। आम आदमी पार्टी ने रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ”चक दे इंडिया” का भी एक GIF फाइल शेयर किया है।

 

 

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1227159298620264453?ref_src=twsrc%5Etfw

इस GIF में शाहरुख खान नजर आ रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। फिल्म में जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप जीत लिया था, उसके बाद शाहरुख खान खुशी की वजह से रो पड़े थे और GIF में उसी सीन को दर्शाया गया है।

आप ने पार्टी वोटर्स तक पहुंचने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के साथ-साथ यूट्यूब और टिकटॉक का भी भरपूर यूज किया है। आप के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए मीम्स को देखा जा सकता हैं। मतगणना से पहले भी आप ने ”लगान” फिल्म का एक मीम शेयर किया था।

Home / Hot On Web / सोशल मीडिया पर आप ने जोरदार ढंग से मनाया जीत का जश्न , शेयर किए कई मजेदार मीम्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.