scriptमे ट्रिमोनियल साइट पर अकाउंट बनाकर महिलाओं को देता था शादी का झांसा, 17 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार | Accused Arrested Man Who Duping Woman for 17 Lakh By Matrimonial Site | Patrika News
हॉट ऑन वेब

मे ट्रिमोनियल साइट पर अकाउंट बनाकर महिलाओं को देता था शादी का झांसा, 17 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Duping Case : पहचान छिपाने के लिए शख्स ने फर्जी आधारकार्ड और अन्य दस्तावेज बना रखे थे
महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, जांच में पता चली नटवरलाल की हकीकत

Jul 27, 2020 / 03:41 pm

Soma Roy

shadi1.jpg

Duping Case

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी (Technolog) के इस दौर में डेटिंग से लेकर शादी तक सब बेहद आसान हो गया। लोग देश के किसी भी कोने में बैठकर एक—दूसरे से जुड़ सकते हैं। इसी बात का फायदा एक नटवरलाल ने भी उठाया। वह मेट्रिमोनियल साइट (Matrimonial Sites) से महिलाओं से संपर्क करता और उन्हें शादी का झांसा (Duping) देता था। बाद में उनके रुपए लूटकर फरार हो जाता था। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर आरोपी को पकड़ा है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट डीसीपी ने बताया कि आरोपी का नाम मुदित चावला है। उस पर 17 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। उसके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसी के आधार पर उसे पकड़ा गया है। बताया जाता है कि महिला शादी डॉट कॉम नामक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए शख्स के संपर्क में आई थी। जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। उसने उसका भरोसा जीतकर उससे 17 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब महिला को शक हुआ तो शख्स चकमा देकर गायब हो गया। उसने पुलिस से इसकी शिकायत की।
जांच में पाया गया कि मुदित के खिलाफ पहले से कई अन्य मामले दर्ज है। वह मेट्रिमोनियल साइट्स के जरिए भोली—भाली युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। इसके लिए वो पहले युवती की सारी डिटेल्स पता करता था। उसके बाद उन्हें टारगेट बनाता था। अपनी असली पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने कई फर्जी आधारकार्ड और अन्य दस्तावेज बना रखे हैं। पुलिस ने उसके पास से कई अलग-अलग नामों के पहचान पत्र जब्त किए हैं।

Home / Hot On Web / मे ट्रिमोनियल साइट पर अकाउंट बनाकर महिलाओं को देता था शादी का झांसा, 17 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो