scriptसानिया मिर्ज़ा के परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, बहन का जल्द होगा तलाक | anam mirza will give divorce to her husband | Patrika News
हॉट ऑन वेब

सानिया मिर्ज़ा के परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, बहन का जल्द होगा तलाक

सानिया मिर्ज़ा और अनम के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। लिहाज़ा यह खबर सानिया मिर्ज़ा और उनके पूरे परिवार के लिए काफी बुरी होगी।

May 18, 2018 / 11:39 am

Sunil Chaurasia

anam

सानिया मिर्ज़ा के परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, बहन का जल्द होगा तलाक

नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की छोटी बहन अनम मिर्ज़ा अपने पति से अलग होने वाली हैं। अनम और उनके पति अकबर रशीद के बीच रिश्तों में काफी कड़वाहट बनी हुई थी, जिसकी वजह से अनम अकबर को तलाक देने जा रही हैं। हालांकि अनम और अकबर के रिश्तों में आई कलह की असली वजह क्या है, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन रिपोर्ट्स बता रहे हैं कि दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।
बता दें कि अनम पेशे से एक स्टाइलिस्ट हैं। आपको बता दें कि सानिया मिर्ज़ा का स्टाइलिस्ट कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी बहन अनम ही हैं। अनम का एक फैशन स्टोर भी है। अनम और अकबर की शादी साल 2016 के नवंबर महीने में हुई थी। अनम की शादी बड़े ही धूम-धाम से की गई, जैसे वह कोई बड़ी फिल्म स्टार हों। क्योंकि अनम और अकबर की शादी में देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। सानिया की छोटी बहन की शादी में देश की राजनेताओं से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोग भी आए थे।
अनम और अकबर की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान , अर्जुन कपूर , परिणीति चोपड़ा के अलावा कई बड़ी हस्तियों ने चार चांद लगाए थे। सानिया मिर्ज़ा और अनम के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। लिहाज़ा यह खबर सानिया मिर्ज़ा और उनके पूरे परिवार के लिए काफी बुरी होगी। अनम का परिवार टूटता देख मिर्ज़ा परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह वक्त पूरे मिर्ज़ा परिवार के लिए काफी दुखदायी है।
गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा गर्भवती हैं, और वे जल्द ही शोएब के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में 12 अप्रैल को हुई थी। शोएब से शादी के बाद सानिया को कई तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही देशभर में सानिया और शोएब की शादी का विरोध भी किया गया था।

Home / Hot On Web / सानिया मिर्ज़ा के परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, बहन का जल्द होगा तलाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो