scriptइको फ्रेंडली तरीके से हुई बेंगलुरु के इस कपल की शादी, 3000 गेस्ट हुए शामिल | Bengaluru based couple do eco friendly marriage,3000 guests took part | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इको फ्रेंडली तरीके से हुई बेंगलुरु के इस कपल की शादी, 3000 गेस्ट हुए शामिल

Ecofriendly marriage : रिसाइकल किए गए कपड़ों के लिफाफों में दिया गया मेहमानों का शगुन
पानी पिलाने के लिए स्टील के गिलासों का किया गया इस्तेमाल

नई दिल्लीSep 16, 2019 / 05:52 pm

Soma Roy

bengluru.jpg

,,

नई दिल्ली। होली, दीपावली समेत कई तीज-त्योहार आजकल लोग इको फ्रेंडली तरीके से मनाते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता है। मगर क्या कभी आपने ऐसी शादी देखी है जो इको फ्रेंडली तरीके से की गई हो और खास बात यह है कि इसमें 3 हजार मेहमान शामिल हुए हो। ऐसी अनोखी शादी बेंगलुरु में आयोजित की गई थी। जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मेहमानों को केले के पत्तों पर खाना खिलाने से लेकर स्टील के गिलासों में पानी पिलाने तक का इंतजाम किया गया था।
इस वेडिंग को ग्रीन उत्सव नामक आर्गेनाइजेशन ने अरेंज किया था। दो दिन तक चले इस शादी समारोह में सभी चीजें आर्गेनिक इस्तेमाल की गई थी। यहां तक कि मेहमानों को दिए जाने वाले शगुन के लिए भी रिसाइकल किए गए कपड़ो के लिफाफों का इस्तेमाल किया गया था। शादी बेंगलुरु के कपल जयश्री अरुण कुमार और अभिनव बारगुरु की थी।
जयश्री और अभिनव की शादी पिछले साल तय हुई थी। वो अपनी शादी कुछ अलग अंदाज में करना चाहते थे। वो चाहते थे कि उनकी शादी से पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। इसके लिए जब उन्होंने अपने घरवालों से बात की तो पहले ये कांसेप्ट किसी को ठीक से समझ नहीं आया। मगर बाद में लोग इस पर राजी हो गए। जब गेस्ट की लिस्ट और मेन्यू तैयार हो गया तब उन्होंने ग्रीन उत्सव से इस बारे में बातचीत की। इस आर्गेनाइजेशन ने पहले भी कई इवेंट इको फ्रेंडली तरीके से आयोजित किए हैं, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर अरेंज किया गया ये उनका पहला फंगशन था।

Home / Hot On Web / इको फ्रेंडली तरीके से हुई बेंगलुरु के इस कपल की शादी, 3000 गेस्ट हुए शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो