scriptबिहार के लड़के का कारनामा, देश के जवानों को ठण्ड से बचाने के लिए बनाया जबरदस्त डिवाइस | bihar student developes a dvice which can save soldiers form winter | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बिहार के लड़के का कारनामा, देश के जवानों को ठण्ड से बचाने के लिए बनाया जबरदस्त डिवाइस

हमारे देश के जवानों को ठण्ड से बचाने के लिए सेना तो जतन करती है लेकिन अब बिहार के एक छात्र ने हैरतअंगेज़ कारनामा कर दिखाया है।

Mar 26, 2019 / 07:07 pm

Vineet Singh

warmer device

बिहार के लड़के का कारनामा, देश के जवानों को ठण्ड से बचाने के लिए बनाया जबरदस्त डिवाइस

नई दिल्ली: हमारे देश को दुश्मनों से बचाने के लिए सेना के जवान Indian Army soldiers दिन रात मेहनत करते हैं, फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी, इस बात से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। लेकिन सर्दियों के मौसम में जवानों को ठण्ड से बचाने के लिए एक होनहार छात्र ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके लिए उसे खूब सराहा जा रहा है।
ऐसी भयंकर नींद आई कि तीन हफ़्तों तक सोती रह गयी लड़की और फिर…

आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे संजीत रंजन नाम के एक छात्र ने ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो सर्दी के मौसम में हमारे जवानों को ठण्ड से बचाने में मददगार साबित होगा।
आपको बता दें कि संजीत एमएससी फर्स्‍ट ईयर के स्‍टूडेंट हैं और उन्होंने जवानों को और मज़बूत बनाने के लिए इस डिवाइस को बनाया है जिसमें महज 600 रुपये का खर्च आया है। आपको बता दें कि संजीत ने जो डिवाइस बनाया है वो किसी स्मार्टफोन smartphone के आकार से थोड़ा सा बड़ा है और ये गर्माहट पैदा करता है।
मगरमच्छ का मेकअप करके उसके दांत ब्रश करती है ये छोटी बच्ची, Viral हो रहा है वीडियो

आपको बता दें कि ये डिवाइस बैटरी battery से चलता है और इसमें एक एयर पंप लगा हुआ है जो गर्म हवा फेंकता है। इस डिवाइस की खासियत ये है कि इसे पॉकेट में रखा जा सकता है और इससे जवान ठण्ड से खुद को बचा पाएंगे।

Home / Hot On Web / बिहार के लड़के का कारनामा, देश के जवानों को ठण्ड से बचाने के लिए बनाया जबरदस्त डिवाइस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो