scriptइंटरनेट पर वायरल हुई नीली आंख वाली शेरनी, सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे | Blue Eye Lioness Photo Viral on Social media,Shamwari Reserve share it | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इंटरनेट पर वायरल हुई नीली आंख वाली शेरनी, सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Blue eye lioness : दक्षिण अफ्रीका के शामवारी गेम रिजर्व के अधिकारियों ने शेयर की थी तस्वीर
लोगों ने शेरनी को Blue Eyed Lioness नाम दिया है

नई दिल्लीDec 28, 2019 / 02:00 pm

Soma Roy

Blue eye lioness

Blue eye lioness viral photo

नई दिल्ली। यूं तो दुनिया में नीली आंखों वाले लोग या जानवर बेहद ही कम होते हैं। ऐसे में एक नीली आंख वाली शेरनी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। साउथ अफ्रीका (south africa) में एक शेरनी (lioness) ऐसी मिली है जिसकी एक आंख नीली है। उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने उसे Blue Eyed Lioness नाम दिया है।
कबाड़ी से खरीदे पुराने बक्से से खुली शख्स की किस्मत, निकले लाखों के गहने

मालूम हो कि दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका में ही पाए जाते हैं। ऐसे में यहां मिली अनोखी शेरनी को देखने वालों की भीड़ लग गई है। शेरनी की तस्वीर अफ्रीका के शामवारी गेम रिजर्व से आई है। इसमें शेरनी की बांयी आंख नीली है। शेरनी की एक आंख नीली होने पर लोगों को लगा ये फोटोशॉप्ड है। मगर बात में फॉरेस्ट अधिकारियों ने इसकी हकीकत बताई।
attack.jpeg
दरअसल शामवारी गेम रिजर्व के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ये शेरनी एक (जंगली सुअर) के शिकार में घात लगाए बैठी थी। शेरनी ने जैसे ही जानवर पर हमला बोला तो (जंगली सुअर) ने भी शेरनी पर आक्रमण कर दिया। (जंगली सुअर) शारीरिक रूप से बेहद ताकतवर था इसलिए उसने जोर से शेरनी की आंख पर वार किया। जिससे शेरनी की आंख चोटिल हो गई। आंख में खून जमने की वजह से उसकी पुतली (eye ball) नीले रंग की हो गई है।

Home / Hot On Web / इंटरनेट पर वायरल हुई नीली आंख वाली शेरनी, सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो