scriptस्टेज पर दुल्हन के साथ हुई एेसी हरकत, नहीं कर सकी बर्दाश्त आैर फिर हुआ ये | bride slapped the guest on stage | Patrika News
हॉट ऑन वेब

स्टेज पर दुल्हन के साथ हुई एेसी हरकत, नहीं कर सकी बर्दाश्त आैर फिर हुआ ये

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर करते हुए जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Jul 02, 2018 / 03:48 pm

Vinay Saxena

viral video

स्टेज पर दुल्हन के साथ हुई एेसी हरकत, नहीं कर सकी बर्दाश्त आैर फिर हुआ ये

नई दिल्ली: शादी में बिना पूछे किसी की मदद करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर करते हुए जमकर मजे भी ले रहे हैं।
जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठाया, फिर…

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाल के लिए तैयार खड़े हैं। लोग हंसी मजाक कर रहें। इसी दौरान एक सदस्य दूल्हे को पीछे से उठाने लगता है। दूल्हा मना करता है, बावजूद इसके वह शख्स दूल्हे को गोद में उठा लेता है।
जिंदगी भर याद रहेगा दुल्हन का थप्पड़

कुछ ही देर में एक शख्स दुल्हन के पीछे आकर खड़ा होता है और उसे गोद में उठा लेता है, जिससे वह दूल्हे के गले में वरमाला डाल दे। होता भी कुछ ऐसा ही है। दुल्हन वरमाला तो डाल देती है, लेकिन नीचे उतरते ही शख्स को रसीद कर एक थप्पड़ जड़ देती है। शख्स के कान में जोर की सीटी बजती है और वह सन्न होकर खड़ा हो जाता है।
फिर दुल्हन की बहन के साथ करता है ये काम

थप्पड़ के बाद बौखलाया शख्स बगल में खड़ी दुल्हन की बहन को तमाचा जड़ देता है और स्टेज से उतर जाता है। बता दें, भारतीय शादियों में ऐसा अक्सर होता है कि दूल्हे को गोद में उठा लिया जाता है, जिससे दुल्हन को वरमाला डालने में दिक्कत हो। हालांकि, अब दुल्हनों ने इसका तोड़ इस तरह निकाला है कि वह तब तक यूं ही खड़ी रहती हैं जब तक दूल्हा थककर खुद नीचे न आ जाए।
सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा ये वीडियो

घटना का वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक पर Salo Ab tm dost ko SIKHaOge नाम के एक पेज पर शेयर हुए इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो ये कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि आगे से बिना मांगे मदद करने से पहले ये सावधान हो जाएं।

Home / Hot On Web / स्टेज पर दुल्हन के साथ हुई एेसी हरकत, नहीं कर सकी बर्दाश्त आैर फिर हुआ ये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो