scriptमासूम को नाले में मरने के लिए छोड़ गए थे मां-बाप, पुलिसकर्मी ने पेश की इंसानियत की मिसाल | budaun cops Rishi Pal save a girl child from drain,people appreciating | Patrika News
हॉट ऑन वेब

मासूम को नाले में मरने के लिए छोड़ गए थे मां-बाप, पुलिसकर्मी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Budaun Police : बदायूं के एक पुलिसवाले ने बचाई नन्हीं परी की जान
नाले से निकालकर तुरंत करवाया इलाज

नई दिल्लीAug 26, 2019 / 04:14 pm

Soma Roy

rishi_pal.jpg
नई दिल्ली। दुनिया जहां आज चांद पर पहुंच चुकी है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रुढ़िवादी सोच से निकल नहीं पा रहे हैं। जन्म लेते ही लड़की को मार दिए जाने की घटना अक्सर हमें देखने और सुनने को मिल जाती है। ऐसी ही एक घटना यूपी के बदायूं जिले में भी देखने को मिली। जहां एक मासूम बच्ची को उसके माता-पिता नाले में फेंककर चले गए थे। मगर इस नन्हीं-सी जान को बचाने का बीड़ा एक पुलिसकर्मी ने उठाया है। उनका नाम ऋषि पाल है।
यूपी 100 में तैनात ऋषि पाल को नाले में एक अज्ञात बच्ची के पड़े होने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्ची को नाले से निकलवाया। बच्चे की हालत गंभीर देख पुलिसकर्मी ने उसे खुद ही अपनी गोद में उठा लिया और उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद वो स्वस्थ बताई गई।
bacchi1.jpg
ऋषि पाल के इस उम्दा काम की सूचना खुद बदायूं पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। बदायूं पुलिसकर्मी की ओर से दिखाई गई इस इंसानियत को लोग सलाम कर रहे हैं। लोग पुलिस के ट्विटर हैंडल पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोगों से लड़कियों के प्रति मानसिकता बदलने की अपील कर रहे हैं।

Home / Hot On Web / मासूम को नाले में मरने के लिए छोड़ गए थे मां-बाप, पुलिसकर्मी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो