scriptSaudi Arabia में हुई बर्फबारी से बर्फ में दबे ऊंट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी | Camel buried in snow due to snowfall in Saudi Arabia | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Saudi Arabia में हुई बर्फबारी से बर्फ में दबे ऊंट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बीते 50 सालों में सऊदी अरब (Saudi Arabia)में इतने बड़े पैमाने पर बर्फबारी देखी गई
सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो हो रहे हैं वायरल
ऊंटों की पीठ पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

नई दिल्लीFeb 26, 2021 / 05:38 pm

Pratibha Tripathi

Snowfall In Saudi Arabia 2021

Snowfall In Saudi Arabia 2021

नई दिल्ली। चारों ओर से रेत की चादरों से ढका सऊदी अरब(Saudi Arabia) आज किसी दूसरे नजारे से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस देश ने 50 साल के बाद ऐसा रिकार्ड तोड़ा है जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे है। जहां इस की देश धरती हमेशा रेत के टीलों से ढकी नजर आती थी वही अब चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर रही है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर हो रहे हैं। जिसमें यह बताया जा रहा है कि सऊदी में बर्फबारी हो रही है।

https://twitter.com/RexChapman/status/1362214038780981249?ref_src=twsrc%5Etfw

सऊदी अरब में बर्फबारी से हर कोई हैरान

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सऊदी अरब में लगातार हो रही बर्फबारी को देखकर हर कोई हैरान है। इस बर्फवारी से ना केवल यहां के काम पर सर पड़ रहा है बल्कि जानवर तक बर्फ की चादर ढक चुके है। रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊंटों की पीठ पर बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई साफ देखी जा सकती है।

हालांकि इस जगह पर ऐसा नजारा पहली बार देखने को नही मिल रहा है। इससे पहले भी कई बार सऊदी अरब में ऐसी बर्फबारी देखी गई है। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि बीते 50 सालों में सऊदी अरब में इतने बड़े पैमाने पर बर्फबारी देखी गई है।

मौसम निभाग ने दी चेतावनी

लगातार हो रही बर्फवारी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में ठंड कई गुना बढ़ सकती है। जिससे ज्यादातर रात में तापमान कई गुना कम हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से रात को घरों में रहने की अपील की है।

अल्जीरिया में भी बर्फबारी

सऊदी अरब ही नही उत्तरी अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान भी बर्केी चादरों से ढका हुआ पाया गया है अल्जीरिया में हुई बर्फबारी ने सभी को हैरत में डाल रखा है। यहां कई हिस्सों में रात के समय तापमान माइनस 3 डिग्री के भी नीचे पहुंच चुका है।

Home / Hot On Web / Saudi Arabia में हुई बर्फबारी से बर्फ में दबे ऊंट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो