scriptकंडक्टर ने महिलाओं के सामने बदले कपड़े, शख्स ने जताई आपत्ति तो कर दी धुनाई | Conductor changed clothes in front of women | Patrika News
हॉट ऑन वेब

कंडक्टर ने महिलाओं के सामने बदले कपड़े, शख्स ने जताई आपत्ति तो कर दी धुनाई

शख्स की जमकर की पिटाई

नई दिल्लीAug 31, 2019 / 01:15 pm

Prakash Chand Joshi

tamilnadu.png

नई दिल्ली: कई बार सामने आता है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यहार करने वालों को पब्लिक काफी पीटती है। लेकिन क्या आपने कभी ये देखा या सुना है जो खुद महिलाओं की रक्षा की बात कर रहा हो और किसी ने उसी को पिटाई कर डाली। ऐसा ही कुछ नजारा तमिलनाडु से सामने आया है।

tamilnadu1.png

दरअसल, तमिलनाडु के डिंडीगुल मे एक यात्री को बस डिपो के कर्मचारियों ने सरेआम पीट डाला। तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में बस कर्मचारियों और एक यात्री के बीच शब्दों की जंग जल्द ही एक सड़क के बीच लड़ाई में बदल गई। ये सब तब शुरू हुआ जब विजय नाम के एक यात्री ने बस के कंडक्टर द्वारा बस में महिलाओं के सामने कपड़े बदलने पर आपत्ति जताई।

tamilnadu2.png

रिपोर्ट के अनुसार, विजय नाम का यात्री एक बस में सवार था जो डिंडीगुल से थेनी जा रही थी। वहीं यात्रा के दौरान बस कंडक्टर ने अचानक महिलाओं समेत बाकि यात्रियों के सामने कपड़े बदलना शुरू कर दिया। विजय ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। इसी को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने विजय को खूब पीटा। वहीं जब पुलिस यहां पहुंची तो उन्होंने पाया कि विजय लड़ाई के दौरान अकेला था। इसलिए बाकी लोग उस पर हावी हो गए। वहीं दूसरी तरफ पिटाई करने वाले कर्मचारियों ने दावा किया कि विजय ने बस में दुर्व्यवहार किया और इसी वजह से वह भड़क गया।

Home / Hot On Web / कंडक्टर ने महिलाओं के सामने बदले कपड़े, शख्स ने जताई आपत्ति तो कर दी धुनाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो