scriptकोरोना: लॉकडाउन की वजह से समुद्र में फसे 30 वैज्ञानिक, जहाज़ों को बनाया अपना आशियाना | Coronavirus: 30 scientists find a home in deep sea on ships | Patrika News
हॉट ऑन वेब

कोरोना: लॉकडाउन की वजह से समुद्र में फसे 30 वैज्ञानिक, जहाज़ों को बनाया अपना आशियाना

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से सब कुछ ठप्प पड़ा हुआ है। जो जहां है उससे वहीं रूकने की अपील की जा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि लॉकडाउन की वजह से कुछ साइंटिस्ट(30 scientists) ने समुद्र में ही फस गए हैं।

Apr 01, 2020 / 03:03 pm

Vivhav Shukla

ship.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus) ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। भारत में इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इसके संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है, जो कि 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से सब कुछ ठप्प पड़ा हुआ है। जो जहां है उससे वहीं रूकने की अपील की जा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि लॉकडाउन की वजह से कुछ साइंटिस्ट(30 scientists) ने समुद्र में ही फस गए थे। इसके बाद उन्होंने वहीं रूकने का फैसला कर लिया।

इस शहर के इंसान से लेकर जानवर सभी बन गए थे पत्थर, हुई थी बहुत बड़ी तबाही

दरअसल, 100 क्रू मेंबर्स, जिनमें 30 साइंटिस्ट भी शामिल हैं, ये सभी लोग चेन्नई स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियन टेक्नोलॉजी (National Institute of Ocean Technology) के चार जहाजों पर सवार है। ये पूरी टीम लगभग तीन हफ्ते पहले समुद्र की तरफ निकली थी। लेकिन कोरोना की वजह से वहीं फस गए। अब इन लोगों ने लॉकडाउन खत्म होने तक शिप पर ही रहने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी साइंटिस्ट सीबेड का नक्शा बनाने, नमूनों का अध्ययन करने और पूर्व और पश्चिम तटों पर सुनामी चेतावनी प्रणाली के लिए गए थे। इस दौरान इन्होंने ढेरों डेटा कलेक्ट किया है। एनआईओटी के डायरेक्टर एम.ए आत्मानंद ने बताया कि वहाँ रहना ज़मीन पर आने से ज्यादा सुरक्षित है।

लॉकडाउन: किचन में टैलैंट दिखाने गए थे चाचा, कर बैठे कांड

उन्होंने बताया एक जहाज पर दो अमेरिकी साइंटिस्ट भी हैं, जो कि अपनी रिसर्च जारी रखेंगे। क्योंकी कोरोना की वजह से वे अपने देश वापस नहीं जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन जहाज़ों में से एक को मंगलवार को गोवा तट पर पहुंचने की उम्मीद थी, और अन्य तीन जहाज़ों को गुरुवार को वापस लौटना था।

बता दें देश में कोरोना से पीड़ित मरीज़ों की संख्या 1637 पहुंच गयी है। वहीं 38 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इन सब के बीच राहत की बात ये है कि 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

Home / Hot On Web / कोरोना: लॉकडाउन की वजह से समुद्र में फसे 30 वैज्ञानिक, जहाज़ों को बनाया अपना आशियाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो