scriptVideo: रोड पर अचानक फिसल गईं दर्जनों बाइक, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे | Dozens of bikes suddenly slipped on road, video viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Video: रोड पर अचानक फिसल गईं दर्जनों बाइक, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

weird news: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो पहिया वाहन फ्लाइओवर पर एक एक कर फिसलने लगे।

Jun 26, 2022 / 11:13 pm

Mahima Pandey

Dozens of bikes suddenly slipped on road, video viral

Dozens of bikes suddenly slipped on road, video viral

सोशल मीडिया पर आप अक्सर कुछ ऐसी वीडियो देखते होंगे जिसे देख आपकी हैरानी की कोई सीमा नहीं होता। कुछ काफी दिलचस्प होती हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जो बड़ा संदेश दे जाते हैं। एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है जिसे देख न केवल आप हैरान होंगे बल्कि काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। ये वीडियो एक फ्लाइओवर से जुड़ी है जिसपर दोपहिया वाहन एक के बाद एक कर गिरते चले गए।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं की चार पहिया वाहन और तीन पहिया वाहन तो आराम से गुजर रहे हैं। वहीं, दो पहिया वाहन लगातार फिसलते जा रहे रहे हैं। जो भी बाइक चला रहा है वो गिर रहा है किसी को चोट लग लगी तो किसी के हाथ-पाँव टूटा।

दस सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि चार पहिया गाड़ी आराम से गुजर रही लेकिन दो पहिया तुरंत फिसल गई अभी इसे समझ ही रहे थे लोग कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी भरभराकर गिरने लगे।
https://twitter.com/hashtag/monsoon?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
क्या है कारण?
बताया जा रहा है कि ये वीडियो कराची की है। कराची में भारी बारिश के बीच राशिद मिन्हास रोड पर फ्लाईओवर पर फिसलन बढ़ गई थी। वहीं, कुछ यूजर्स का दावा है की तेल की लीकेज हुई है और बारिश से फिसलन और बढ़ गई। ढलान पर आते ही दो पहिया वाहन फिसलकर गिरने लगे। दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को बुरी तरह से चोट लगी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। इससे सीख मिलती सड़क पर सावधानी से गाड़ी चलाना चाहिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बच सकें।

यह भी पढ़ें

महिला ने एक गुड्डे से की शादी, अब पैदा हुआ ऐसा बच्चा जिसे देख उड़े लोगों के होश

Home / Hot On Web / Video: रोड पर अचानक फिसल गईं दर्जनों बाइक, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो