scriptतुलसी के इन उपायों से चमक सकती है किस्मत, मनचाही नौकरी से लेकर बनेगी हर बात | Effective upay of tulsi, it can fulfil your wishes | Patrika News
हॉट ऑन वेब

तुलसी के इन उपायों से चमक सकती है किस्मत, मनचाही नौकरी से लेकर बनेगी हर बात

Tulsi ke upay : तुलसी का पौधा घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है
तुलसी जी के साथ शालीग्राम की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होगा

Jan 08, 2021 / 12:01 am

Soma Roy

tulsi.jpg

Tulsi ke upay

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी जी का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु यानी शालीग्राम के साथ उनकी पूजा की जाती है। तभी तुलसी दल के बिना विष्णु जी की पूजा अधूरी रहती है। इसके अलावा अन्य शुभ कामों में भी तुलसी बेहद जरूरी मानी जाती है। आयुर्वेद के लिहाज से भी ये गुणकारी औषधी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा रखने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही इसके कुछ खास उपाय करने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
1.जिन लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या अटक जाते हैं। उन्हें रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे पर दीपक जलाना चाहिए। इससे सोई हुई किस्मत जाग जाती है।

2.सभी ग्रहों को शांत करने एवं भगवान की कृपा पाने के लिए नहाने के बाद रोजाना सुबह तुलसी जी को जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके सभी काम बन जाएंगे।
3.मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की मिट्टी में एक रुपए का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से घर में धन की प्राप्ति होगी।

5.पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए तुलसी के पौधे के बगल में काले धतूरे का पेड़ लगाएं। रोजाना इसमें कच्चा दूध चढ़ाया। इससे लाभ होगा।
6.मनचाही नौकरी से लेकर मनोकामनाओं की पूर्ति के तुलसी के वृक्ष के नीचे एक छोटा शिवलिंग रखें। उस पर रोजाना जल चढ़ाएं एवं दीपक जलाएं। इससे आपके सभी काम बन जाएंगे।

Home / Hot On Web / तुलसी के इन उपायों से चमक सकती है किस्मत, मनचाही नौकरी से लेकर बनेगी हर बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो