scriptपटौदी खानदान के वारिस तैमूर के स्कूल की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, सप्ताह में मात्र एक दिन होती है पढ़ाई | Everyone is surprised after knowing the fees of the school of Taimur | Patrika News
हॉट ऑन वेब

पटौदी खानदान के वारिस तैमूर के स्कूल की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, सप्ताह में मात्र एक दिन होती है पढ़ाई

यह फीस इतनी कम है कि कोई भी सामान्य परिवार अपने बच्चे को यहां पढ़ा सकता है। उनके स्कूल के फीस की रकम बहुत ज्यादा नहीं है।

Aug 11, 2018 / 05:08 pm

Arijita Sen

तैमूर

पटौदी खानदान के वारिस तैमूर के स्कूल की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, सप्ताह में मात्र एक दिन होती है पढ़ाई

नई दिल्ली। वैसे तो हर बच्चा खास होता है। बच्चा जब थोड़ा सा बड़ा होता है तब हर माता-पिता उसे स्कूल भेजता है। इसमें कोई नई बात नहीं है। हर पेरेन्ट्स की तरह एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अपने लाडले बेटे तैमूर को स्कूल भेजना शुरू कर दिया है। भेजे भी क्यों न अब तैमूर 15 महीने का जो हो गया है।

तैमूर

हाल ही में तैमूर के प्ले स्कूल की फोटो भी काफी वायरल हुई थी जहां वह अपने दोस्तों के साथ खेलते नजर आए थे। तैमूर को लेकर लोगों में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। तैमूर देश का वह बच्चा है जिस पर मीडिया की नजर हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको तैमूर अली खान से जुड़ी एक अहम बात बताएंगे और वह है उनके स्कूल की फीस।

तैमूर

तैमूर के स्कूल की फीस जानकर आपको बड़ी ही हैरानी होगी क्योंकि उनके स्कूल के फीस की रकम बहुत ज्यादा नहीं है। इतने बड़े स्टार्स के बेटे होने के बावजूद वह बेहद ही कम फीस वाले स्कूल में जाते हैं। यह फीस इतनी कम है कि कोई भी सामान्य परिवार अपने बच्चे को यहां पढ़ा सकता है।

तैमूर

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तैमूर के स्कूल की फीस महज 5 हजार रुपये महीना है। बता दें, इस स्कूल में बच्चों की तीन महीने के फीस एक बार में डिपॉजिट होती है। यानि कि कुल 15 हजार रुपया एक बार में जमा करना पड़ता है। यह स्कूल 6 महीने में 22 हजार रुपये और सालाना 47 हजार रुपये चार्ज करता है। इस स्कूल में सप्ताह में सिर्फ एक दिन पढ़ाई होती है। बाकी के दिन बच्चे यहां आकर खेलते हैं।

तैमूर

सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि तैमूर अब बोलना सीखने लगे हैं। तैमूर ने सैफ को ‘अब्बा’ कहना शुरू कर दिया है और तो और वह ‘बेबी’ और ‘गम’ जैसे शब्द बोलने लगा है। जब भी वह च्विंग गम देखता है तो गम-गम बोलना शुरू कर देता है।

Home / Hot On Web / पटौदी खानदान के वारिस तैमूर के स्कूल की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, सप्ताह में मात्र एक दिन होती है पढ़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो