अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाले जल्लाद पवन को फोन किया गया। हाल ही में पवन ने इस बात का खुद खुलासा किया था। पवन पहले ही कह चुके हैं कि अगर निर्भया को दोषियों को पहले ही फांसी पर चढ़ा दिया जाता तो हो सकता है कि हैदराबाद की दिशा बच जाती। हालंकि, पवन ने ये नहीं बताया कि उन्हें कॉल किसने और कहां से किया गया था। वहीं अब बताया जा रहा है कि जो भी जल्लाद निर्भया के दोषियों को फांसी पर चढ़ाएगा, उसे कुल 1 लाख रुपये का मेहनताना मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक फांस की लिए जल्लाद ( executioner ) को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।