scriptकंप्यूटर से नकली चेक बनाकर शख्स ने खरीदी 1 करोड़ की लग्जरी कार, बैंक में गया डीलर तो उड़े होश | Florida Man Arrested For Buying 1 Crore Luxury Car With Fake Cheque | Patrika News
हॉट ऑन वेब

कंप्यूटर से नकली चेक बनाकर शख्स ने खरीदी 1 करोड़ की लग्जरी कार, बैंक में गया डीलर तो उड़े होश

Forgery Case on Florida Man : घर पर नकली चेक प्रिंट करके पोर्श कार खरीदने पहुंचा था शख्स, गाड़ी के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी की थी शेयर
गाड़ी चुराने के बाद शख्स ने एक और नकली चेक से महंगी घड़ियां लेने पहुंचा था

Aug 05, 2020 / 05:36 pm

Soma Roy

car1.jpg

Forgery Case on Florida Man

नई दिल्ली। फर्जीवाड़ा करके लोगों को चूना लगाने की घटनाएं तो आपने कई सुनी होंगी। मगर फ्लोरिडा (Florida) से सामने आई एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया। दरअसल यहां एक शख्स ने न सिर्फ फर्जी तरीके से 1 करोड़ रुपए की लग्जरी कार (Luxury Car) खरीदी, बल्कि इसके लिए उसने जिस चेक से पेमेंट किया उसे, शख्स ने घर बैठे अपने कंप्यूटर से बनाया था। इतना ही नहीं वो कार के बाद कई महंगी घड़ियां खरीदने भी बड़े शोरूम में पहुंचा। मगर जब कार डीलर ने बैक में चेक (Fake Cheque) लगाया तो उसे फर्जीवाड़े के बारे में पता चला।
वाल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार एक 42 वर्षीय शख्स वेवहिचका आदमी ओकालोसा काउंटी में एक कार डीलरशिप के यहां गया था। उसने यहां से एक पोर्श कार खरीदी। इसके लिए उसने 27 जुलाई को 1.39 लाख डॉलर के लिए फर्जी चेक का उपयोग किया। उसने ये चेक अपने कंप्यूटर से बनाया था। जिसका प्रिंटआउट निकालकर उसने इस्तेमाल किया। ऐसा करने वाले शख्स का नाम केसी विलियम केली है। बताया जाता है कि उसने एक पोर्श डीलरशिप से कोर्से 911 टर्बो कार खरीदी थी। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए थी। गाड़ी खरीदने के बाद शख्स ने इसके साथ अपनी कई तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड की।
जब डीलर चेक को कैश कराने पहुंचा तो उसे हकीकत का पता चला। उसने इसकी सूचना ओकालाओसा काउंटी शेरिफ कार्यालय को दी। कार चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। गाड़ी चुराने के बाद भी केली का मन नहीं भरा। वह मिरामार बीच के एक जौहरी के पास गया और 61,521 डॉलर की राशि का एक और नकली चेक पेश किया। जिसके जरिए वो एक साथ तीन रोलेक्स घड़ियां खरीदने वाला था। हालांकि जौहरी की समझदारी के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में केली ने कबूल किया कि उसने फर्जी चेक तैयार करके ये चीजें लेने की कोशिश की थी। वाल्टन काउंटी जेल में रखा गया है। साथ ही उस पर केस दर्ज किया गया है।

Home / Hot On Web / कंप्यूटर से नकली चेक बनाकर शख्स ने खरीदी 1 करोड़ की लग्जरी कार, बैंक में गया डीलर तो उड़े होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो