scriptट्रेन में अंधेरे का फायदा उठाकर विदेशी महिला से कर रहा था छेड़छाड़, फिर लोगों उठाया ये कदम | french woman molested by a man in train accused arrested | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ट्रेन में अंधेरे का फायदा उठाकर विदेशी महिला से कर रहा था छेड़छाड़, फिर लोगों उठाया ये कदम

एक वक्त था जब नारी को हम देवी के रूप में पूजते थे लेकिन आज आलम कुछ ऐसा है कि महिलाओं की इज्जत को सरे आम नीलाम किया जाता है।

Jun 13, 2018 / 03:40 pm

Priya Singh

french woman molested by a man in train accused arrested

ट्रेन में अंधेरे का फायदा उठाकर विदेशी महिला से कर रहा था छेड़छाड़, फिर लोगों उठाया ये कदम

नई दिल्ली। ‘यत्र नार्युस्त पूज्ययंति तत्र रमति देवता’। एक वक्त था जब नारी को हम देवी के रूप में पूजते थे लेकिन आज आलम कुछ ऐसा है कि महिलाओं की इज्जत को सरे आम नीलाम किया जाता है। यह घटना सिर्फ भारतीय महिलाओं के साथ ही नहीं होती। बता दें पश्चिम बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन से झारखंड के एक युवक को एक फ्रेंच महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया, “जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में एक फ्रेंच महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में झारखंड निवासी अरशद हुसैन को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।”

french woman molested by a man in train accused arrested

जीआरपी के अनुसार, अपने फ्रेंच साथी के साथ बिहार के जमालपुर से अनारक्षित टिकट से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रही फ्रेंच महिला से उस समय छेड़छाड़ हुई जब हुसैन ने उसे सीट पर बैठने का प्रस्ताव दिया जो उतरने वाला था। जीआरपी ने बताया, “अनारक्षित टिकट होने के कारण दोनों फ्रेंच नागरिक स्लीपर कोच की गली में बैठे थे। झारखंड के पाकुर स्टेशन पर उतरने जा रहे हुसैन ने फ्रैंच महिला को अपनी सीट देने का प्रस्ताव दिया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा।” हाल के दिनों में पूरे देश में महिलाओं पर यौन हिंसा सहित विभिन्न तरह के अत्याचार के मामले काफी हद तक बढ़ गए हैं। महिलाओं, नाबालिग लड़कियों तथा छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस तरह की घटनाएं किसी एक राज्य या शहर की नहीं है बल्कि पूरे देश को निगल रही हैं। सिर्फ कानूनों से महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों पर लगाम नहीं लगाया जा सकता है बल्कि लोगों की सोच और मानसिक चिंता धारा में बदलाव अति आवश्यक है।

french woman molested by a man in train accused arrested

अधिकारी ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या हुसैन रेलवे कर्मी था। पुलिस के अनुसार, साथी यात्रियों ने हुसैन को ऐसा करते हुए पकड़ लिया और उसे ट्रेन में मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया। इसके बाद उसे बर्दवान स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। सिर्फ कानूनों से महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों पर लगाम नहीं लगाया जा सकता है बल्कि लोगों की सोच और मानसिक चिंता धारा में बदलाव अति आवश्यक है।

Hindi News/ Hot On Web / ट्रेन में अंधेरे का फायदा उठाकर विदेशी महिला से कर रहा था छेड़छाड़, फिर लोगों उठाया ये कदम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो