scriptगूगल मैप पर शख्स को दिखी भयानक चीज़, ज़ूम कर के देखा तो पैरो तले खिसक गयी ज़मीन | google map strrt view user caught somthing weird | Patrika News
हॉट ऑन वेब

गूगल मैप पर शख्स को दिखी भयानक चीज़, ज़ूम कर के देखा तो पैरो तले खिसक गयी ज़मीन

लेकिन हाल ही में एक शख्स को गूगल मैप पर कुछ ऐसा दिखा जिसके बाद शायद अब वो दोबारा इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहेगा।

Feb 01, 2019 / 10:37 am

Vineet Singh

google map user

गूगल मैप पर शख्स को दिखी भयानक चीज़, ज़ूम कर के देखा तो पैरो तले खिसक गयी ज़मीन

नई दिल्ली: गूगल मैप आजकल ज़्यादातर लोगों के फोन में आपको मिल जाएगा। इसकी मदद से आप आसानी से किसी भी जगह की सही लोकेशन जान सकते हैं और अपने मुकाम पर ठीक से पहुंच सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक शख्स को गूगल मैप पर कुछ ऐसा दिखा जिसके बाद शायद अब वो दोबारा इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहेगा।
आपको बता दें कि हाल ही में ये शख्स जब गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था उस दौरान उसे रशियन बीच पर कुछ अजीब दिखाई दिया और जब इस शख्स ने दिखाई दे रही इस चीज़ को ज़ूम करके देखा तो उसके होश ही उड़ गए।
आपको बता दें कि स्ट्रीट व्यू देखने के दौरान इस शख्स को रशियन बीच पर एक महिला दिखाई दी जो अपने बच्चों के साथ थी जिसे देखकर यह फैमिली पिकनिक जैसा लग रहा था लेकिन जैसे ही इस शख्स ने मैप को ज़ूम करके देखा उसके होश उड़ गए क्योंकि पहली नज़र में सामान्य से दिख रही महिला अगले ही पल में कुछ और नजर आ रही थी।
जब इस शख्स ने मैप को गौर से देखा तब उसे दिखाई दिया कि जो महिला बीच पर दिखाई दे रही थी वो पारदर्शी थी और उसके बच्चे भी पारदर्शी थे और इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ये आत्माएं हों। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग इन्हें तकनीकी खराबी बता रहे हैं तो कई के मुताबिक़ ये आकृतियां भूतों की हैं।

Home / Hot On Web / गूगल मैप पर शख्स को दिखी भयानक चीज़, ज़ूम कर के देखा तो पैरो तले खिसक गयी ज़मीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो