हॉट ऑन वेब

Govt Scheme: महिलाओं को इस एक ही स्कीम से मिलेगी अनेकों सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल्स

Govt Schemes For Women : महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अनेकों योजनाएं चला रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया भी अलग -अलग है। लेकिन एक ही स्कीम के जरिए ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लेने के लिए…

जयपुरOct 17, 2020 / 01:56 pm

Deovrat Singh

Govt Schemes For Women : पंजाब नेशनल बैंक ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। हाल ही में महिलाओं के लिए विशेष स्कीम शुरू की है। PNB ने इस स्कीम में महिलाओं के लिए पावर सेविंग्स अकाउंट की शुरुआत की है। यह महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है, जिसके जरिए महिलाएं खाता खुलवा कर अनेकों सुविधाओं का लाभ ले सकती हैं। इसमें ज्वाइंट अकाउंट की भी सुविधा मिलती है।

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर इस योजना की डीटेल्स शेयर करते हुए PNB ने लिखा, ‘पीएनबी पावर सेविंग्स महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है। इस खाते को आप गांव या शहर कहीं भी खुलवा सकते हैं। गांव में ये खाता आप 500 रुपए से खुलवा सकते हैं। सेमी अर्बन एरिया में खाता 1000 रुपए से खुल सकता है। वहीं, शहरी इलाकों में खाता खोलने के लिए 2 हजार रुपए के शुरुआत डिपॉजिट की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें
Read More : [typography_font:14pt;” >

महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बेहतरीन Loan Schemes, ऐसे करें अप्लाई

PNB महिला उद्यमी निधि स्कीम
यह बैंक PNB Mahila Udyam Nidhi Scheme के तहत लोन की सुविधा देता है। इस योजना के जरिए अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बैंक महिलाओं को उनका नया व्यापार शुरू करने में मदद करता है।


PNB महिला सशक्तिकरण अभियान
पीएनबी आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल हेल्प मुहैया कराता है। बैंक इसके लिए स्वंय सहायता समूह या फिर अन्य नॉन-प्रॉफिट संस्थानों के जरिए महिलाओं को गैर-कृषि कार्यो से संबंधित व्यापार को खड़ा करने में आर्थिक तौर पर मदद करता है।


महिलाओं के विशेष है यह खाता
पंजाब नेशनल बैंक पावर सेविंग्स अकाउंट अपने ग्राहकों को कुछ ऐसी सुविधा देता है, जो आम ग्राहकों को उपलब्ध नहीं है। पावर सेविंग्स अकाउंट किसी महिला द्वारा खोला जा सकता है। अगर यह संयुक्त रूप में खोला जाता है तो इसमें पहला नाम किसी महिला का ही होना चाहिए।

Home / Hot On Web / Govt Scheme: महिलाओं को इस एक ही स्कीम से मिलेगी अनेकों सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.