scriptGovt Schemes in india : महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बेहतरीन Loan Schemes, ऐसे करें अप्लाई | Govt Schemes in india: Women Related Scheme | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Govt Schemes in india : महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बेहतरीन Loan Schemes, ऐसे करें अप्लाई

Govt Schemes: प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की है। पहले से सुचारु योजनाओं को भी इससे जोड़ा गया है। महिलाओं के लिए…

जयपुरOct 05, 2020 / 03:32 pm

Deovrat Singh

women_scheme.png

Govt Schemes in india: प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की है। पहले से सुचारु योजनाओं को भी इससे जोड़ा गया है। महिलाओं के लिए मुद्रा लोन बहुत ख़ास है। इस योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन देने पर जोर दिया जा रहा है। इससे महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग यूनिट, ट्यूशन सेंटर जैसे छोटे बिजनेस आरंभ करने में मदद मिलेगी। बता दें कि 2019 में 220596 करोड़ रुपये मुद्रा लोन स्कीम में बांटे गये थे। केंद्र सरकार के लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही मुद्रा लोन योजना का लक्ष्य देश में अधिक से अधिक उद्योग शुरू करना और पुराने उद्योगों को बढ़ावा देना है। इस स्कीम को शिशु, किशोर और तरुण ऐसी तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इस योजना में 50 हजार रुपए से 10 लाख रुपए तक का लोन मिलता है। शिशु लोन में 50,000 रुपए तक लोन मिलता है, जबकि किशोर लोन में 50 हजार से 5 लाख रुपए और तरुण लोन में 5 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।


ई-मुद्रा लोन
ई-मुद्रा लोन सिर्फ लघु उद्यमियों को दिया जाता है। इसके लिए आपके पास कम से कम एसबीआई बैंक में छह महीने पुराना चालू या बचत खाता होना जरूरी है। ई-मुद्रा लोन की अधिकतम अवधि पांच वर्ष होती है। लेकिन अगर आप 50 हजार रुपए से ज्यादा का लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक की शाखा में जाना होगा और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इसके लिए आपको बिजनेस डिटेल के साथ डॉक्यूमेंट्स भी देने होंगे।

महिलाओं के लिए लोन योजनाएं
बिज़नेस लोन ने बहुत से लोगों के सपनों को साकार किया है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कुछ बिज़नेस लोन निम्नलिखित हैं, जो किसी भी महिला को व्यवसायी महिला बना सकते हैं।

1. – अन्नपूर्णा योजना:
यह लोन उन महिलाओं के लिए है जो अपना स्वयं का खानपान व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। यह भारतीय महिला बैंक और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर द्वारा प्रदान किया जाता है।

2. – स्त्री शक्ति पैकेज :
ये लोन उन महिलाओं को दिया जाता है जिनकी किसी भी व्यवसाय में 50% या उससे अधिक भागीदारी है। स्त्री शक्ति पैकेज विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पेश किया जाता है।

3.- देना शक्ति योजना :
यह लोन उन महिलाओं के लिए है जो निर्माण, खुदरा व्यापार या छोटे उद्यमों में प्रगति करना चाहती हैं। यह योजना देना बैंक द्वारा प्रदान की जाती है।

4.- सेन्ट कल्याणी योजना :
यह लोन 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए हैं। इसकी कोई छत राशि नहीं है और यह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया जाता है।

5.- उद्योगिनी योजना :
यह व्यवसाय उन महिलाओं के लिए है जिनकी आयु 55 वर्ष से कम है। यह ‘कर्नाटक राज्य महिला विकास सहयोग‘ द्वारा प्रदान किया गया है।

Home / Hot On Web / Govt Schemes in india : महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बेहतरीन Loan Schemes, ऐसे करें अप्लाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो