scriptथाइलैंड की गुफा में फंसे लोगों का नाम होने जा रहा है इतिहास में दर्ज, होगा कुछ ऐसा जिससे बरसों तक रखेगी दुनिया याद | In Thailand tham Luang cave is going to be a museum | Patrika News
हॉट ऑन वेब

थाइलैंड की गुफा में फंसे लोगों का नाम होने जा रहा है इतिहास में दर्ज, होगा कुछ ऐसा जिससे बरसों तक रखेगी दुनिया याद

अभी कुछ समय पहले थाईलैंड की एक गुफा में 12 बच्चे और उनके फुटबॉल कोच दो हफ्ते से ज्यादा समय तक फंसे रहे थे। यह खबर काफी दिनों तक सूर्खियों में बनी रहीं।

Jul 13, 2018 / 02:21 pm

Arijita Sen

Tham Khao Luang Cave

थाइलैंड की गुफा में फंसे लोगों का नाम होने जा रहा है इतिहास में दर्ज, होगा कुछ ऐसा जिससे बरसों तक रखेगी दुनिया याद

नई दिल्ली।अभी कुछ समय पहले थाईलैंड की एक गुफा में 12 बच्चे और उनके फुटबॉल कोच दो हफ्ते से ज्यादा समय तक फंसे रहे थे। यह खबर काफी दिनों तक सूर्खियों में बनी रहीं। नेवी सील ने अंतरराष्‍ट्रीय गोताखोरों की मदद से काफी कोशिशों के बाद गुफा में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

Tham Khao Luang Cave

अब उस गुफा से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है और वह ये कि सरकार उस गुफा को संग्रहालय में तब्‍दील करने जा रही है। जी हां, थाईलैंड की जिस गुफा में स्‍कूल फुटबॉल टीम के 12 जूनियर खिलाड़ी और उनके कोच फंसे हुए थे उसे अब म्यूजियम में बदलने की बात चल रही है।

 

Tham Khao Luang Cave

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अधिकारियों ने कहा कि इस संग्रहालय में यह दिखाया जाएगा कि कैसे थाम लुआंग गुफा में यह अभियान चलाया गया। कैसे लोगों को बचाया गया? मुश्किलों से भरा यह सफर कैसा रहा? उस दौरान फंसे हुए लोगों की स्थिति कैसी रही? इस पूरी घटना से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

Tham Khao Luang Cave

इस म्यूजियम के बन जाने के बाद यह थाईलैंड में आकर्षण का एक बहुत बड़ा केंद्र होगा। सिर्फ म्यूजियम ही नहीं बल्कि अभी तक दो फिल्म कंपनियां इस बचाव अभियान पर फिल्म बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। जी हां, इस पूरे रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन पर हॉलीवुड में एक फिल्‍म भी बनने जा रही है। फिल्‍म के माध्यम से लोगों को उस दौरान हुई हर एक घटना के बारे में लोगों को दिखाया जाएगा ताकि दर्शक उस पूरे वाक्ये को महसूस कर पाए।

 

Rescue team

राहत अभियान के प्रमुख और पूर्व गवर्नर नारोंगस्क ओसोटानकोर्न ने बताया कि गुफा को जीवंत संग्रहालय बनाया जाएगा, यह दिखाने के लिए कि कैसे अभियान चलाया गया।

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि, एक इंटरैक्टिव डाटा बेस स्थापित किया जाएगा। यह थाईलैंड के लिए एक बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Rescued children

प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओछा का इस बारे में कहना है कि संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गुफा के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें, बचाए गए सभी बच्चे और उनके कोच अभी अस्पताल में हैं। हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से यह दिखाया गया कि सारे बच्चे स्वस्थ हैं। हालांकि उन्हें अभी एक सप्ताह और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रहना पड़ेगा।

 

Home / Hot On Web / थाइलैंड की गुफा में फंसे लोगों का नाम होने जा रहा है इतिहास में दर्ज, होगा कुछ ऐसा जिससे बरसों तक रखेगी दुनिया याद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो