scriptदेश के सबसे अमीर इंसान की बेटी ईशा के इंस्टाग्राम पर हैं इतने कम फॉलोअर्स | Isha Ambani has less Followers in her original instagram handel | Patrika News
हॉट ऑन वेब

देश के सबसे अमीर इंसान की बेटी ईशा के इंस्टाग्राम पर हैं इतने कम फॉलोअर्स

Isha Ambani Insta Followers : असली हैंडल के बारे में नहीं है ज्यादा लोगों को जानकारी
ईशा अंबानी के नकली प्रोफाइल में हैं ज्यादा फॉलोअर्स

नई दिल्लीNov 04, 2019 / 01:35 pm

Soma Roy

ambani.jpg
नई दिल्ली। ईशा अंबानी देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की बेटी हैं। ईशा का नाम सुनते ही लोग तुरंत उनकी प्रोफाइल सर्च करने लगते हैं। इंटरनेट की इस दुनिया में ईशा एक जाना पहचाना नाम हैं। इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या इतनी कम है कि आप इस पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
दरअसल सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी के नाम से कई नकली प्रोफाइल बनी हुई हैं। जिस पर लाखों फॉलोअर्स हैं। मगर उनके असली प्रोफाइल के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसी के चलते उनके इंस्टाग्राम की असली आईडी में महज 636 लोग ही जुड़े हुए है। ये लोग ईशा को फॉलो करते हैं। जबकि ईशा खुद 599 लोगों को फॉलो करती हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर आदि शामिल हैं।
isha.jpg
ईशा अंबानी के इंस्टाग्राम का असली हैंडल ‘_iiishmagish’ है। उन्होंने इसमें अब तक करीब 300 पोस्ट डाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस पर अपने बर्थडे की तस्वीरें सांझा की थी। जिसमें वो लाइट पिंक ड्र्रेस में नजर आ रही हैं। उनके बर्थडे के मौके पर कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। ईशा ने उनके साथ अपनी ग्रुप तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Home / Hot On Web / देश के सबसे अमीर इंसान की बेटी ईशा के इंस्टाग्राम पर हैं इतने कम फॉलोअर्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो