scriptबुर्ज खलीफा से भी ऊंची होगी ये इमारत, 8797 करोड़ में होगा तैयार | Jeddah Tower will be the Tallest Building in the World, Work Started | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बुर्ज खलीफा से भी ऊंची होगी ये इमारत, 8797 करोड़ में होगा तैयार

Jeddah Tower : सउदी अरब के रियाद में बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा ऊंची इमारत बन रही है
बुर्ज खलीफा के आर्किटेक्ट ही इसे कर रहे हैं तैयार

नई दिल्लीDec 27, 2019 / 11:51 am

Soma Roy

Jeddah Tower

Jeddah Tower

नई दिल्ली। दुनिया में अभी तक की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) है। इसकी भव्यता को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। मगर जल्द ही ये इमारत बौनी नजर आएगी। क्योंकि सउदी अरब के रियाद में इससे भी ऊंची बिल्डिंग (world tallest building) बनने जा रही है। जिसकी ऊंचाई बुर्ज खलीफा से करीब 180 मीटर या 591 फीट ज्यादा होगी। इस इमारत को बनाने में करीब 1.23 बिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 8797 करोड़ रुपए लगेंगे।
भारत में चाय पीकर विदेशी महिला की बदली किस्मत, आज है करोड़ों की मालकिन

नई इमारत में 200 से ज्यादा फ्लोर होंगे। एक फ्लोर का क्षेत्रफल 2.43 लाख वर्ग मीटर होगा। इसके हर फ्लोर की ऊंचाई 2192 फीट की होगी। इमारत में 55 सिंगल डेक लिफ्ट होंगी और चार डबल डेक लिफ्ट होंगी। इस बिल्डिंग के निर्माण का कार्य बुर्ज खलीफा के आर्किटेक्ट एड्रियन.डी. स्मिथ ही करेंगे। उनके साथ गॉर्डन गिल भी शामिल होंगे। इस इमारत को हे जेद्दाह इकोनॉमिक कंपनी बनाएगी।
बिल्डिंग का काम 10 जनवरी 2015 से शुरू हो चुका है। अब तक इसके 47 फ्लोर बन चुके हैं। इस इमारत का नाम है जेद्दाह टावर (Jeddah Tower) रखा गया है। टॉवर में बेसमेंट से लेकर 90-92 फ्लोर तक ऑफिस और इमारत से जुड़ी मशीनें, पार्किंग आदि होंगी। वहीं इसमें 93 से 113 तक रेसीडेंसियल फ्लोरभी रहेंगे। इसके अलावा इसमें तमाम होटल और रेस्टोरेंट भी खोले जाएंगे।

Home / Hot On Web / बुर्ज खलीफा से भी ऊंची होगी ये इमारत, 8797 करोड़ में होगा तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो