scriptमहिला डॉक्टर की स्कूटी का टायर हुआ पंचर, दो युवकों ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म, जला दी लाश | lady doctor murdered set on fire in Hyderabad | Patrika News
हॉट ऑन वेब

महिला डॉक्टर की स्कूटी का टायर हुआ पंचर, दो युवकों ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म, जला दी लाश

मामला हैदराबाद का है
पुलिस समेत हर कोई हैरान है

Dec 01, 2019 / 04:37 pm

Prakash Chand Joshi

rape1.png

नई दिल्ली: आपने कई ऐसी घटनाएं सुनी होगी, जिसमें दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया हो। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सख्ते में डाल दिया है। मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ( Hyderabad ) का है। जहां पर 27 साल की पेशे से पशु चिकित्सक महिला के साथ पहले तो रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। यही नहीं उसकी लाश को भी जला दिया गया।

lady2_1.png

सार्वजनिक जगह पर इस गे कपल ने कर दिया ऐसा काम, पल भर में वीडियो हुआ वायरल

साइबराबाद पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर ( woman doctor ) रात में लगभग 8 बजे के आसपस जब अपनी क्लिनिक से घर वापस आ रही थी। तब अचानक रास्ते में उनकी स्कूटी पंचर हो गई। इसके बारे में उन्होंने अपनी बहन को बताया, जिस पर बहन ने स्कूटी को टल प्लाजा पर छोड़ने को कहा और कैब लेकर घर आने की सलाह दी। वहीं महिला इस बारे में कुछ सोच पाती उससे पहले वहां 2 लोग आए और मदद करने के लिए कहा। वहीं कुछ देर बाद महिला का फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस के मुताबिक, महिला को मारकर उसकी डेडबॉडी को कुछ किलोमीटर दूर स्थित निर्माणधीन पुल के पास ले जाकर जला दिया।

lady1.png

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले इन लोगों ने महिला के साथ रेप किया और फिर उसे जला दिया। घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महिला डॉक्टर के इनरवियर मिले हैं। हालांकि, पुलिस के मुताबिक कितने लोगों ने घटना को अंजाम दिया, क्या जो लोग मदद के लिए आए उन्होंने ने ही घटना को अंजाम दिया जैसी बातों पर पुलिस को कुछ सटीक नहीं पता है। वहीं ऐसा ही एक मामला रांची से भी सामने आया। जहां पर एक युवती को ईट-भट्ठा में ले जाकर उसके साथ 11 लोगों ने गैंगरेप किया। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन थाना इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है।

Home / Hot On Web / महिला डॉक्टर की स्कूटी का टायर हुआ पंचर, दो युवकों ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म, जला दी लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो