scriptअजब प्रेम की गज़ब कहानी: ठेलेवाले के गोलगप्पे खा कर लड़की को हो गया उससे प्यार, दोनों घर से भागे! | lovers run away after girl fall in love with golgappa seller | Patrika News
हॉट ऑन वेब

अजब प्रेम की गज़ब कहानी: ठेलेवाले के गोलगप्पे खा कर लड़की को हो गया उससे प्यार, दोनों घर से भागे!

लड़की पिछले दो सालों से एक गोलगप्पे वाले के हाथ से बने गोलगप्पे (golgappas) खा रही थी और धीरे-धीरे उसी को दिल दे बैठी। फिर क्या लड़की उस गोलगप्पे ( love with golgappa seller) वाले के साथ घर छोड़ भाग गई। लड़की जब दूसरे दिन वापस घर लौटी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Aug 08, 2020 / 04:55 am

Vivhav Shukla

lovers run away after girl fall in love with golgappa seller

lovers run away after girl fall in love with golgappa seller

नई दिल्ली। गोलगप्पे (golgappas) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ज्यादातर लड़कियों का ये सबसे पसंदीदा चीज है। लेकिन गोलगप्पे से जुड़ा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur in Uttar Pradesh) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां की एक लड़की को गोलगप्पे बेचने वाले (Golgappers) से प्यार हो गया। प्यार इतना गहरा था कि वो उसके साथ घर से भाग भी गई।

कोरोना के बीच चीन में फैला एक नया वायरस, 60 लोग बीमार, 7 लोगों की मौत!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मिर्जापुर के कछवा थाने (Kachhwa police station of Mirzapur) के आदर्श नगर में। एक लड़की पिछले दो सालों से एक गोलगप्पे वाले के हाथ से बने गोलगप्पे खा रही थी और धीरे-धीरे उसी को दिल दे बैठी। फिर क्या लड़की उस गोलगप्पे वाले के साथ घर छोड़ भाग गई। लड़की जब दूसरे दिन वापस घर लौटी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के घर के सामने गोलगप्पा (golgappas) वाला अपना ठेला लगाता था। लड़की को उसके हाथ के गोलगप्पे बेहद पसंद थे। युवक झांसी (Jhansi) का रहने वाला था और यहां किराए का मकान लेकर रहता था। युवती को इस युवक के हाथ के बने गोलगप्पे खाकर उससे प्रेम हो गया था। प्यार इतना गहरा हो गया कि उसके साथ फरार हो गई।

शख्स ने Cigarette छोड़कर बचाए लाखों रूपए, अब इन्हीं से खड़ा कर दिया दो मंजिला मकान!

पुलिस ने बताया कि गोलगप्पा (golgappas) वाला लड़की को लेकर अपने घर झांसी चला गया था। इसके बाद लड़की को वहां से लाकर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। कछवा थाना के अध्यक्ष सुभाष चंद्र राय ने बताया कि ये मामला 28 जुलाई का है लेकिन लड़की के घर वालों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया है।

 

Home / Hot On Web / अजब प्रेम की गज़ब कहानी: ठेलेवाले के गोलगप्पे खा कर लड़की को हो गया उससे प्यार, दोनों घर से भागे!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो