scriptचलती बस में लड़ने ने लड़की के सामने की गंदी हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट | man arrested for masturbation in front of girl in delhi bus | Patrika News
हॉट ऑन वेब

चलती बस में लड़ने ने लड़की के सामने की गंदी हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट

राजधानी दिल्ली की एक बस में यात्रा कर रही छात्रा के सामने चलती बस में गंदी हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Nov 21, 2018 / 12:29 pm

Vinay Saxena

masturbation in delhi bus

चलती बस में लड़ने ने लड़की के सामने की गंदी हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली: महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली कपासखेड़ा का है। यहां बस में बैठी एक लड़की को लड़के की गंदी हरकत का सामना करना पड़ा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के को अरेस्ट कर लिया है।

पैंट की जिप खोलकर करने लगा गंदी हरकत

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह पब्‍लिक बस में बैठी थी। वह कपासखेड़ा से वसंत कुंज साउथ दिल्‍ली जा रही थी। उसके सामने वाली सीट पर एक लड़का बैठा था। वह अचानक अपने पैंट की जिप खोलकर गंदी हरकतें करने लगा। लड़की के मुताबिक, उसकी हरकत को सब देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। लड़की ने खुद की एक्शन लेते हुए पीसीआर को फोन कर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब हो कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले मुंबई में आॅटो से अपने घर जा रही एक महिला को ड्राइवर की करतूत का सामना करना पड़ा था। महिला ने सोशल मीडिया के जरिए पूरी घटना बयां की थी, जिसके बाद पुलिस ने आॅटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था।

Home / Hot On Web / चलती बस में लड़ने ने लड़की के सामने की गंदी हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो