कोरोना: लॉकडाउन में शख्स ने अकेले खेला क्रिकेट, खुद बॉलिंग कर खुद ही करने लगा बैटिंग
लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से लोगों का रोजगार छिन गया है। मजदूर अपने अपने घरों की तरफ जा रहे हैं लेकिन उनके पास ना तो खाने के लिए पैसे है ना घर जाने के लिए साधन। हालांकि कई लोग मदद के लिए आगे बढ़े हैं। देश की कई बड़ी हस्तियों ने पीएम रिलीफ फंड (PM Releif Fund) में पैसे डोनेट किए हैं। लोग जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।क्या है वीडियो के अंदर?
दरअसल, ये वीडियो सिद्धू तेलावने नाम के यूजर ने टिकटॉक पर शेयर किया है। अब तक इस वीडियो के 17 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 2.4 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर लोगों को खाना बाट रहा है। तभी उनको सड़क पर एक छोटी बच्ची दिखती है, वो उसको खाने का पैकेट देते हैं तो वो एक पैकट अपने भाई के लिए भी मांगती है।कोरोना की वजह से नहीं मन सकी बच्ची की बर्थडे पार्टी, पुलिसवालों ने यूं किया खुश
इसके बाद शख्स उसके भाई को भी एक पैकट खाना देता है। खाने पाने के बाद बच्चा अपनी मां को चिल्ला कर बताता है कि उसे खाना मिल गया है। ये वीडियो देखने के बाद लोग भावुक हो जा रहे हैं साथ ही उस शख्स को धन्यवाद भी कर रहे हैं जो इस परिस्थती में लोगों की मदद कर रहा है।