scriptसमुद्र में गिर गया था शख्स, इस मामूली सी चीज़ ने 3 घंटे तक बचाई जान | man saves his life by making life jacket by jeans | Patrika News
हॉट ऑन वेब

समुद्र में गिर गया था शख्स, इस मामूली सी चीज़ ने 3 घंटे तक बचाई जान

30 साल के एक शख्स ने समुद्र में खुद को डूबने से बचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ़ हो रही है।

नई दिल्लीMar 12, 2019 / 05:41 pm

Vineet Singh

sea

समुद्र में गिर गया था शख्स, इस मामूली सी चीज़ ने 3 घंटे तक बचाई जान

नई दिल्ली: 30 साल के एक शख्स को यॉट की सवारी करना भारी पड़ गया और वो सीधा जाकर समुद्र में गिर गया और डूबने लगा, लेकिन इस दौरान उस शख्स के पास ऐसी चीज़ थी जिसने लगभग 3 घंटे तक उसकी जान बचाई बाद में इस शख्स को बचा लिया गया।
यहां टीचर के सामने ही सिगरेट फूंकने लगते हैं स्टूडेंट्स, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

दरअसल 30 साल के आर्ने मुर्के अपने भाई के साथ न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप ‘टोलागा बे’ के पश्चिमी तट की तरफ यॉट की सवारी का लुत्फ उठा रहे थे। तभी अचानक लहरें आती हैं और उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वो सीधा समुद्र में जाकर गिर जाते हैं।
यह देखकर उनका भाई लाइफ जैकेट फेंकता है पर लहरें तेज़ होने की वजह से ये जैकेट उन तक नहीं पहुंच पाता है। लेकिन आर्ने ने एक तकनीक की मदद से खुद ही लाइफ जैकेट बना ली। बता दें कि आर्ने ने अपनी जींस उतारी और उसमें गांठे लगाकर उसमें हवा भर ली इसके बाद उन्होंने इसे अपनी कमर पर बांध लिया।
गर्भवती लड़की ने महज़ 4 दिन के लिए किराए पर लिया था कमरा, Youtube देखकर कर रही थी ये काम, लेकिन

इस तकनीक की मदद से वो लगभग 3 घंटे तक समुद्र की सतह पर तैरते रहे फिर उनकी जान बचा ली गयी। आर्ने द्वारा अपनाई गयी लाइफ जैकेट बनाने की यह तकनीक बेहद ही कारगर है और इसकी मदद से डूबने से बचा जा सकता है।

Home / Hot On Web / समुद्र में गिर गया था शख्स, इस मामूली सी चीज़ ने 3 घंटे तक बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो