हॉट ऑन वेब

ताजमहल का दीदार कर भावुक हो गई थीं मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप ने थामा हाथ

Melania Trump Taj Mahal Visit : शाहजहां की दर्दनाक दास्तां सुनकर विचलित हो गई थीं मेलानिया
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी ने हाथों में हाथ डालकर ताजमहल में बिताएं 85 मिनट

Feb 25, 2020 / 12:07 pm

Soma Roy

Melania Trump gets emotional

नई दिल्ली। शाहजहां और मुमताज की अमर प्रेम कहानी (Love Story) का जीता जागता सबूत ताजमहल(Taj Mahal) है। इसकी खूबसूरती के साथ इसके पीछे की छिपी कहानी अक्सर लोगों का झकझोर जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा डोनाल्ड ट्रंप फैमिली के ताज ट्रिप में भी देखने को मिला। बताया जाता है कि मुमताज और शाहजहां की मोहब्बत की दास्तां सुनकर मेलानिया ट्रंप भावुक हो गई थीं। तब डोनाल्ड ट्रंप ने उनका हाथ थामकर उन्हें सहारा दिया था।
ताजमहल देखने से पहले डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी ने जंप सूट पर बांधी खास बेल्ट, वजह जान रह जाएंगे हैरान

ताजमहल भ्रमण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया, गाइड नितिन सिंह से तरह-तरह के सवाल करते नजर आएं। अमेरिकी राष्ट्रपति जहां इमारत की खासियत के बारे में जानने में ज्यादा उत्सुक दिखे। तो वहीं उनकी पत्नी का ध्यान ताजमहल से जुड़े अहम पलों को जानने में था। गाइड के मुताबिक जब मेलानिया ने उनसे शाहजहां के आखरी समय के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कैसे शाहजहां के बेटे औरंगजेब ने उन्हें कैद कर लिया था। इस वाक्ये को सुनकर मेलानिया (Melania Trump) की आंखे नम हो गई थी। उन्होंने कहा कि ये अजीब है ना, जिसने इतना सुंदर मकबरा बनाया, उसे ही कैद कर लिया गया।
पत्नी मेलानिया को इमोशनल (emotional) होता देख डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें सहारा दिया। दोनों हाथों में हाथ डालकर ताजमहल में चहल-कदमी की। उन्होंने यहां करीब 85 मिनट बिताए। इस दौरान उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी साथ थे। पूरी ट्रंप फैमिली ने ताजमहल के बदलने वाले तीन रंगों का भी जायजा लिया। उनके लिए ये बेहद ही खूबसूरत पल था। शाम ढलने के समय सफेद संगमरमर पर पड़ रही सुनहरी धूप की छटा मेलानिया को काफी मनमोहक लगी। तभी वो जाते समय बार-बार ताज को मुड़कर देख रही थीं। उन्होंने करीब 5 बार ताजमहल को पीछे से मुड़कर देखा था।

Home / Hot On Web / ताजमहल का दीदार कर भावुक हो गई थीं मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप ने थामा हाथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.