29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे दूध, एक लीटर की कीमत में आ जाएगा महंगा स्मार्टफोन

दुनिया में सैकड़ों सालों से गाय का दूध सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता आ रहा है। गधी का दूध दुनिया में सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके दूध में वही गुण होते हैं, जो एक मां के दूध में होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Oct 2022, 3:01 PM IST

most expensive milk in the world

most expensive milk in the world

दूध को एक मुख्य आहार का हिस्सा माना जा सकता है। कई सदियों से दूध का उपयोग ना केवल स्वादिष्ट बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसमें उच्च मात्रा में पोषक तत्व और खनिज पाए जाते है। इसको नियमित सेवन करने से हमारी हड्डियां और मांसपेशियं मजबूत होती है। दुनिया में गाय का दूध सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता आ रहा है। गाय के अलावा भैंस, बकरी, भेड़ आदि के दूध काम में आता है। इनके अलावा ऊंटनी, घोड़ियां और गधी के दूध का दवाइयों में किया जाता है। आज आपको बताएगे कि दुनिया सबसे महंगा दूध किस जानवर का मिलता है।


दुनिया में सबसे महंगा गधी का दूध मिलता है। गधी के दूध के कई स्वास्थ्य लाभों के लिए इसे गुणकारी माना जाता है। अमेरिका और यूरोप में इसकी बहुत ज्यादा डिमांड है। यहां गधी के एक लीटर दूध 160 डॉलर तक में मिल रहा है। यानी करीब 13 हजार रुपये में यहां आपको एक लीटर दूध मिलेगा। इतने पैसे में महंगा स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है। भारत की बात करे तो कुछ शहरों में यह 7 हजार रुपये लीटर है।


नकाजावा दूध का नाम पढ़कर आप चौंक गए होंगे। दरअसल यह कोई दुर्लभ प्रजाति नहीं है। यह जापानी कंपनी का ब्रांड नाम है। टोक्यो में इसकी कीमत 40 डॉलर यानी करीब 3000 रुपये प्रति लीटर है। यह सुपर-प्रीमियम गाय के दूध का उत्पादन करती है। यह दूध गायों से सप्ताह में सिर्फ एक बार ही निकाला जाता है। सभी पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए इसको 6 घंटे के अंदर बोतल में बंद किया जाता है। साधारण गाय के दूध की तुलना में इसमें 4 गुना अधिक मेलाटोनिन होता है जो तनाव को नियंत्रित करता है।


अपने देश में बहुत से लोग ऊंट का दूध पारंपरिक आहार के रूप में काम में लेते है। अरब देशों में खजूर और ऊंट के दूध का संयोजन लंबे समय तक उपवास तोड़ने का सबसे विशिष्ट तरीका रहा है। ऑस्ट्रेलिया में ऊंट के एक लीटर दूध के लिए 14.5 AUD खर्च करने पड़ते है। यानी 800 रुपये में एक लीटर मिलता है।


यह भी पढ़ें- गजब! सिर पर रखकर एक मिनट में तोड़े 42 नारियल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें खतरनाक वीडियो


गाय के मुकाबले भैंस का दूध मलाईदार होता है। दक्षिण एशिया और चीन में इस दूध का व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। भारत में भी ये खूब इस्तेमाल होता है। अपने देश में इसकी कीमत 70-80 रुपये लीटर है। वहीं अमेरिका में यह 250 रुपये प्रति लीटर मिलता है।


यह भी पढ़ें- इस टेस्ट से पता चल जाएगी दिमाग की सही उम्र! आप भी करे ट्राई