scriptMS Dhoni ने गाया ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है’, देखें Video | MS Dhoni retired: 'Main pal do pal ka shayar hoon', video goes viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

MS Dhoni ने गाया ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है’, देखें Video

15 अगस्त को धोनी (MS Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर फैन्स को संन्यास की जानकारी दी। वीडियो में उनका पसंदीदा गीत ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ चल रहा था। वीडियो के कैप्शन में धोनी ने लिखा, ‘आप लोगों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया. शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए।’

Aug 17, 2020 / 04:17 pm

Vivhav Shukla

MS Dhoni retired: 'Main pal do pal ka shayar hoon'

MS Dhoni retired: ‘Main pal do pal ka shayar hoon’

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह 2014 में पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। लेकिन 15 अगस्त के दिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। माही के ऐसे अचानक संन्यास लेने के फैसले से उनके चाहने वाले हैरान हैं।

15 अगस्त को धोनी (MS Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर फैन्स को संन्यास की जानकारी दी। वीडियो में उनका पसंदीदा गीत ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ चल रहा था। वीडियो के कैप्शन में धोनी ने लिखा, ‘आप लोगों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया. शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए।’

देखें वीडिया…

इस वीडियो के सामने आने के बाद धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का सालों पुराना एक और वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में धोनी खुद ‘मैं पल दो पल का शायर हूं..गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि धोनी को यह गाना काफी पसंद है और कई दफा इस गाने को वो गुनगनाते हुए नजर आए हैं। बता दें धोनी के फेवरेट सिंगर किशोर कुमार हैं, लेकिन मुकेश का गाया ‘मैं पल दो पल का शायर हूं.. उनका पसंदीदा गाना है ।

धोनी के साथ रैना ने भी लिया सन्यास

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद उनके काफी अच्छे दोस्त और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथी तथा बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वापसी का ऐलान कर दिया है।

रैना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रैना ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके साथ खेलना एक बहुत खूबसूरत अनुभव था माही। मैं गर्व के साथ आपके इस सफर में साथी बनने जा रहा हूं। शुक्रिया इंडिया। जय हिंद!’

 

Home / Hot On Web / MS Dhoni ने गाया ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है’, देखें Video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो