scriptबच्चों को दुनिया में लाने के खिलाफ है ये शख्स, अपने माता-पिता पर किया हैरान कर देने वाला केस | mumbai man suing his parents for giving him birth without his consent | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बच्चों को दुनिया में लाने के खिलाफ है ये शख्स, अपने माता-पिता पर किया हैरान कर देने वाला केस

हमारे देश हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन राफेल सैमुअल का यह फैसला उसके माता-पिता को दुखी कर सकता है।

नई दिल्लीFeb 12, 2019 / 01:15 pm

Priya Singh

mumbai man suing his parents for giving him birth without his consent

इस शख्स ने अपने माता-पिता पर किया अजीब केस, कही ऐसी बात आपको हो सकती है निराशा

नई दिल्ली। हमारे माता-पिता हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसका ऋण हम ज़िंदगीभर नहीं उतार सकते – जो देखभाल, प्यार और समर्थन हमें उनसे मिलता है वह किसी और से मिल पाना असंभव है। लेकिन मुंबई में रहने वाले राफेल सैमुअल अपने माता-पिता पर उनकी मर्जी के बिना उन्हें इस दुनिया में लाने के लिए मुकदमा करने की योजना बना रहा है। उनका मानना है कि किसी भी मानव को किसी दूसरे इंसान के ज़िंदगी का अधिकार नहीं है। हमारे देश हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन राफेल सैमुअल का यह फैसला उसके माता-पिता को दुखी कर सकता है। ऐसा नहीं है कि राफेल का रिश्ता उसके माता-पिता से ठीक नहीं है। राफेल का सोचना है कि लोगों को सिर्फ अपनी खुशी के लिए बच्चे को जन्म नहीं देना चाहिए। राफेल का कहना है माता-पिता का सम्मान सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहिए कि वे मां-बाप हैं। उन्हें सिर्फ इंसान ही समझकर सम्मान देना गलत नहीं होगा।

कपड़े सुखाते समय ड्रायर में बर्फ के टुकड़े डालती है ये महिला, वजह ऐसी जो बचा सकती है आपके पैसे

 

27 साल के राफेल सैमुअल का कहना है कि उसके माता-पिता से उनके रिश्ते बेहद अच्छे हैं लेकिन मैं सिर्फ इस बात के लिए उनका सम्मान नहीं कर सकता कि उन्होंने मुझे जन्म दिया है। राफेल ने अपने माता-पिता के खलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है। इस हैरान कर देने वाले कदम के लिए राफेल की वजह यही है कि उसके माता-पिता ने बिना उसकी अनुमति लिए ही उसे इस दुनिया में लेकर आऐ इसलिए वह उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर मजबूर हुआ। राफेल सैमुअल निहिलानंद (Nihilanand) नाम का एक फेसबुक पेज भी चलाते हैं। इसी नाम से उनका एक यूट्यूब चैलन भी है जिसके जरिए उन्होंने अपने विचार लोगों के सामने रखे। राफेल का कहना है कि भारत के युवाओं को पता होना चाहिए कि उनके माता-पिता उन्हें इस दुनिया में क्यों लाए।

Home / Hot On Web / बच्चों को दुनिया में लाने के खिलाफ है ये शख्स, अपने माता-पिता पर किया हैरान कर देने वाला केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो