scriptकरवा चौथ स्पेशल: जेल में बंद इन मुस्लिम महिलाओं ने भी रखा व्रत, किए गए सारे इंतजाम | muslim women will also observe karva chauth fast | Patrika News
हॉट ऑन वेब

करवा चौथ स्पेशल: जेल में बंद इन मुस्लिम महिलाओं ने भी रखा व्रत, किए गए सारे इंतजाम

उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है मामला

नई दिल्लीOct 17, 2019 / 10:47 am

Prakash Chand Joshi

karva chauth 2019

नई दिल्ली: आज महिलाएं करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। सुहागिनें महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। ये व्रत हिंदू धर्म में रखा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ये देखा है कि मुस्लिम महिलाओं ने ये व्रत रखा हो।शायद नहीं, लेकिन हम आपको ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं।

fast1.png

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की जेल में बंद महिलाएं करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। जेलर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि यहां की 21 महिलाएं गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इन महिलाओं में दो मुस्लिम महिलाएं, अफसरी और रेशमा भी ये व्रत रखने जा रही हैं। दरअसल, अफसरी कत्ल के मुकदमें में पति के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रही है। जेलर शैलेन्द्र ने जेल में व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पूजा सामग्री और व्रत खोलने पर भोजन उपलब्ध कराया है।

karva_chauth_samagri1.jpg

करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चंद्रोदय व्यापिनी चुतर्थी तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो पूरे भारत देश में इस व्रत को सुहागिनें महिलाएं रखती हैं, लेकिन उत्तर भारत जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और गुजरात में इस मुख्य रूप से मनाया जाता है। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं का ये व्रत रखना बताता है कि अगर किसी भी चीज को करना हो तो कभी धर्म आड़े नहीं आ सकता। इसका सबसे अच्छा और सटीक उदाहरण ये मुस्लिम महिलाएं हैं।

Home / Hot On Web / करवा चौथ स्पेशल: जेल में बंद इन मुस्लिम महिलाओं ने भी रखा व्रत, किए गए सारे इंतजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो