script6 शादी करने वाला ये शख्स बनने जा रहा है पिता, सभी वाइफ हुईं एक साथ प्रेगनेंट | Nigerian man Preety Mike is in limelight for his 6 pregnant wives | Patrika News
हॉट ऑन वेब

6 शादी करने वाला ये शख्स बनने जा रहा है पिता, सभी वाइफ हुईं एक साथ प्रेगनेंट

6 Ladies pregnant together : इंस्टाग्राम पर शख्स ने 6 प्रेगनेंट औरतों के साथ पोस्ट की थी तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
शख्स का नाम प्रीटी माइक है। वह नाइजीरिया का रहने वाला है, उसे प्लेब्वॉय भी कहा जाता है

नई दिल्लीNov 27, 2020 / 04:00 pm

Soma Roy

pregnant1.jpeg

6 Ladies pregnant together

नई दिल्ली। पुराने जमाने में आपने राजा-महाराजाओं को एक से ज्यादा पत्नियों को रखते देखा होगा। मगर आज के जमाने में ऐसा होना वाकई एक चमत्कार है। मॉडर्न दौर में एक या दो नहीं बल्कि 6 बीवीयों के साथ शादी रचाने का ये अनोखा रिकॉर्ड नाइजीरिया के प्रीटी माइक (Preety Mike)नामक शख्स को जाता है। पिछले साल ही उसने इन सभी से शादी की थी। हैरानी की बात यह है कि अब वो एक साथ सभी बीवीयों के बच्चों का पिता बनने वाला है। उसकी सारी पत्नियां एक साथ प्रेगनेंट हैं। गर्भवती महिलाओं (Pregnant ladies) के साथ उसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल प्रीटी माइक हाल ही में अपने दोस्त की शादी का फंग्शन अटेंड करने पहुंचे थे। वैसे तो हर वेंडिंग की जान दूल्हा-दुल्हन होते हैं, लेकिन माइक अपनी प्रेगनेंट पत्नियों को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। गुलाबी सूट पहनें माइक अपनी बीवियों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। हर कोई ये जानकर हैरान है कि सारी औरतें एक साथ प्रेगनेंट कैसे हो सकती हैं। वैसे माइक को उनके प्लेब्वॉय अंदाज के लिए जाना जाता है। वे इससे पहले साल 2017 में भी सुर्खियों में आए थे। उस वक्त उन्होंने कुछ महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके चलते उन्हें लोगों की काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी।
माइक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर प्रेगनेंट महिलाओं के साथ तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा कि वो सबसे बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं और अब 6 बच्चों के पिता बनने जा रहे हैं। वैसे माइक के रिलेशनशिप को लेकर कई लोगों में कंफ्यूजन है। कुछ लोगों का कहना है कि तस्वीरों में मौजूद सारी महिलाओं से उन्होंने शादी नहीं की है। आधिकारिक रूप से महज दो महिलाएं उनकी पत्नी है, जबकि बाकी 4 महिलाओं से वो रिलेशनशिप में हैं। जबकि एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माइक ने पिछले साल सभी 6 महिलाओं से शादी की थी।

Home / Hot On Web / 6 शादी करने वाला ये शख्स बनने जा रहा है पिता, सभी वाइफ हुईं एक साथ प्रेगनेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो