script10 साल पहले लिया था बड़ा फैसला, इस वजह से आज दुनिया में मशहूर हुई ये लड़की | Nilanshi Patel sets Guinness World Record for Longest hair on a teenag | Patrika News
हॉट ऑन वेब

10 साल पहले लिया था बड़ा फैसला, इस वजह से आज दुनिया में मशहूर हुई ये लड़की

गुजरात में रहने वाली 16 साल की नीलांशी ने टीन एज में दुनिया के सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।

Dec 25, 2018 / 02:56 pm

Vinay Saxena

omg

10 साल पहले लिया था बड़ा फैसला, इस वजह से आज दुनिया में मशहूर हुई ये लड़की

नई दिल्ली: गुजरात में रहने वाली 16 साल की नीलांशी ने टीन एज में दुनिया के सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। नीलांशी के बालों की लंबाई 5 फुट 7 इंच है। नीलांशी ने 10 साल पहले आखिरी बार बाल कटवाए थे।

10 साल पहले लिया था ये फैसला

नीलांशी के मुताबिक, 10 साल पहले जब उसने बाल कटवाए थे तो काफी बुरा लुक सामने आया था। इसके बाद ही उन्होंने फैसला लिया कि आज बाद वह कभी भी बाल नहीं कटवाएगी। नीलांशी को उसके दोस्त Rapunzel कहते हैं। Rapunzel एक कॉमिक कैरेक्टर है, जिसके बाल काफी लंबे और मजबूत थे। नीलांशी अपने बालों को हफ्ते में केवल एक बार धोती हैं। बालों को सुखाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। वहीं, इन्हें सही करने में एक घंटा लग जाता है।
गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जारी किया वीडियो

नीलांशी पटेल का वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जारी किया है। बता दें, नीलांशी से पहले यह रिकॉर्ड 17 साल की अर्जेंटेनिया निवासी अबरिल लोरेनजाती के नाम था। पूरी दुनिया में सबसे लंबे बालों की महिला का रिकॉर्ड चीन की शी क्विपिंग के नाम पर है। उनके बालों की लंबाई 18 फीट और 5 इंच है।

Home / Hot On Web / 10 साल पहले लिया था बड़ा फैसला, इस वजह से आज दुनिया में मशहूर हुई ये लड़की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो