हॉट ऑन वेब

निर्भया के दोषियों को इस दिन हो सकती है फांसी, इस तारीख को लेंगे अंतिम सांस

हो सकती है इस दिन फांसी
सुबह 5 बजे दी जा सकती है फांसी

नई दिल्लीDec 09, 2019 / 01:22 pm

Prakash Chand Joshi

नई दिल्ली: देश में हर दिन नाजाने कितने बलात्कार ( rape case ) होते हैं। हर दिन देश की किसी न किसी बेटी दरिदों का शिकार होना पड़ता है, लेकिन अब देश गुस्से में है। देश की राजधानी दिल्ली, हैदराबाद और उन्नाव जैसी घटनाओं के बाद देश सिर्फ इंसाफ मांग रहा है। वहीं निर्भया के दोषियों की फांसी का रास्ता भी अब लगभग साफ हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि किसी दिन और किस समय इन दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है।

ये है दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की, जो धर्म बदलकर बन गई थी हिंदू

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्भया के दोषियों को उसी दिन फांसी ( hanging ) की सजा दी जा सकती है, जिस दिन निर्भया के साथ इन लोगों ने दरिंदगी की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, निर्भया के इन दोषियों को 16 दिसंबर की सुबह 5 बजे फांसी दी जा सकती है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी जेल प्रशासन ने नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फांसी की तारीख लगभग तय है। तिहाड़ प्रशासन को सिर्फ जल्लाद मिलने की तलाश है। वहीं इससे पहले तक जेल में फांसी के लिए कोई जल्लाद ही नहीं है। वहीं सूत्र बताते हैं कि अधिकारी जल्लाद की तलाश में देश की अन्य जेलों के चक्कर काट रहे हैं।

nirbhaya1.png

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के जेल अधिकारियों से इस बारे में अनौपचारिक बातचीत चल रही है। गौरतलबं है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की थी। हालांकि उसके अगले दिन शर्मा ने यह कहते हुए दया याचिका वापस ले ली थी, कि याचिका बिना उसकी सहमति के भेजी गई थी। ये बात कोई नहीं भूल पाया कि 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ छह दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है और गुमनामी की जिंदगी बिता रहा है। वहीं एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। अब सात साल बाद बाकी बचे चार दोषियों को जल्द ही फांसी की सजा हो सकती है।

Home / Hot On Web / निर्भया के दोषियों को इस दिन हो सकती है फांसी, इस तारीख को लेंगे अंतिम सांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.