scriptअब इंसान के शरीर में धड़केगा जानवरों का दिल, नहीं पड़ेगी हार्ट डोनर ढूंढने की ज़रूरत | now people don't need to worry about heart transplant | Patrika News
हॉट ऑन वेब

अब इंसान के शरीर में धड़केगा जानवरों का दिल, नहीं पड़ेगी हार्ट डोनर ढूंढने की ज़रूरत

मानव के दिलों को बदला जाएगा, Pig के दिल के साथ
चिकित्सा क्षेत्र में शोधकर्ताओं ने बढ़ाया अपना पहला कदम
जर्मन के Heart सेंटर के डॉक्टर क्रिस्टोफ नोसाला हार्ट स्पेशलिस्ट भी है, रिसर्च में शामिल

 

Mar 27, 2019 / 03:06 pm

Vineet Singh

heart transplant

अब इंसान के शरीर में धड़केगा जानवरों का दिल, नहीं पड़ेगी हार्ट डोनर ढूंढने की ज़रूरत

नई दिल्ली: कई बार लोगों के शरीर human body के कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं ऐसे में लोगों के पास ऑर्गन ट्रांसप्लांट organ transplant के अलावा कोई चारा नहीं बचता है, लेकिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट एक बेहद ही कठिन प्रोसेस है क्योंकि ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए डोनर नहीं मिलता है और मिल भी जाता है तो इसमें काफी खर्च आता है इस समस्या से निपटने के लिए अब वैज्ञानिकों ने ऐसा तरीका निकाला है जिससे जानवरों के अंगों को इंसान शरीर में लगाया जा सकेगा।
पेट में जाकर गंभीर बीमारियों का इलाज करेगा ये कीड़ा, कम हो जाएगा इलाज का खर्च

आपको बता दें कि विज्ञान Science में हर रोज़ नए बदलाव हो और चिकित्सा के क्षेत्र में भी शोधकर्ताओं की एक बड़ी टीम काम कर रहे है जो इलाज को आसान बनाने और बीमारियों के निवारण के सरल तरीके खोजने में लगे रहते हैं। आपको बता दें कि जहां पहले हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने में डोनर नहीं मिलता था वहीं आने वाले समय में ये समस्या दूर होने वाली है क्योंकि अब चिकित्सा वैज्ञानिक जानवरों के हार्ट इंसानों में लगाने पर शोध कर रहे हैं।
बिस्तर पर आराम से लेटकर भी अब घटाया जा सकता है वजन, बस करना होगा यह काम

इस शोध के मुताबिक़ इंसान के दिल को Pig के दिल से बदला जा सकेगा और इसके लिए वैज्ञानिको ने बैबून प्रजाति के बंदर के दिल की जगह Pig का दिल लगा कर देखा और यह परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा, ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि इंसान के दिल की जगह भी Pig का दिल लगाया जा सकता है। इस मामले पर जर्मनी jermany के हार्ट सेंटर के डॉक्टर क्रिस्टोफ नोसाला ने बताया कि साल 2030 तक लोगों में दिल के दौरे की बीमारी ज्यादा हो जाएगी। ऐसे में Pig ही इस समस्या का समाधान होगा। बैबून पर किया गया यह शोध म्यूनिख में लुडविग मैक्समिलियन यूनिवर्सिटी में किया गया था।

Home / Hot On Web / अब इंसान के शरीर में धड़केगा जानवरों का दिल, नहीं पड़ेगी हार्ट डोनर ढूंढने की ज़रूरत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो